फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   After 5 minutes of drizzle, the humidity bothered people

Charkhi Dadri News: 5 मिनट की बूंदाबांदी के बाद उमस ने किया परेशान

Tue, 24 Jun 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 24 Jun 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
After 5 minutes of drizzle, the humidity bothered people
 बस स्टैंड रोड पर सोमवार को हुई बूंदाबांदी। 
चरखी दादरी। क्षेत्र में सोमवार को उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। दोपहर तक मौसम शुष्क एवं साफ बना रहा। दिन में तीन बजे बूंदाबांदी हुई जिनसे गर्मी से कोई राहत नहीं मिली। दिन का अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया। हवा की गति छह किलोमीटर प्रति घंटा रही जबकि वातावरण में नमी की मात्रा 66 प्रतिशत रही।
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार सुबह छह बजे आसमान में बादल छाए, लेकिन सूर्योदय के बाद तेज धूप खिल गई। हवा की गति कम होने से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। कई दिनों से बारिश नहीं होने की वजह से गर्मी फिर से तेवर दिखाने लगी है। हालांकि तापमान ज्यादा नहीं है, पूर्वी हवाएं चलने एवं वातावरण में नमी की मात्रा ज्यादा होने की वजह से उमस बन रही है। लोग अब मानसून की बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं ताकि गर्मी से राहत मिल जाए।
विज्ञापन

वहीं,मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि फिलहाल परिस्थितियां मानसून के आगमन के अनुकूल बनी हुई है। इस माह के अंत तक मानसून की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed