फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   After 47 years, a high-level committee will deliberate on expanding the scope of Dadri Municipal Council.

Charkhi Dadri News: 47 वर्ष बाद दादरी नगर परिषद का दायरा बढ़ाने पर उच्च स्तरीय कमेटी करेगी मंथन

Mon, 29 Dec 2025 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 29 Dec 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
After 47 years, a high-level committee will deliberate on expanding the scope of Dadri Municipal Council.
दादरी शहर की ड्रोन से ली गई तस्वीर। 
चरखी दादरी। दादरी में वर्ष 1978 के बाद शहर की सीमा बढ़ाने के प्रस्ताव पर अब उच्च स्तरीय कमेटी मंथन करेगी। जल्द होने वाली बैठक में शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक, जिला नगर योजनाकार, जिला नगर आयुक्त व नगर परिषद के चेयरमैन इस पर विचार करेंगे। इसके तहत शहर का 15 किलोमीटर दायरा बढ़ाने का प्रस्ताव है। शहर से सटते गांव ढाणी फोगाट, चरखी, रामनगर, समसपुर ग्राम पंचायतों से इस संबंध में प्रस्ताव मांगे गए हैं ताकि इन गांवों की शहर से लगती जमीन को नगर परिषद की सीमा में शामिल किया जा सके।
विज्ञापन

शहर में इस समय 21 वार्ड हैं। शहर की आबादी करीब 80 हजार है। शहर का दायरा 47 सालों में काफी बढ़ गया है। काफी क्षेत्र ऐसा है जो शहर से सटता है जबकि यहां ग्राम पंचायत की जमीन पड़ती है। इस वजह से इस एरिया को वैध करने में दिक्कत बनती रही है। शहर से सटते इस क्षेत्र में लोगों ने करीब 35 साल से मकान बना रखे हैं। यहां के निवासी भी इस क्षेत्र को नगर परिषद की सीमा में शामिल करने की मांग करते आ रहे हैं, क्योकि इन लोगों को इस समय नगर परिषद की ओर से दी जाने वाली मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। नगर परिषद केवल वैध एरिया में ही सीवर, स्ट्रीट लाइटें, पेयजल लाइनें व अन्य सुविधाएं मुहैया करवाती है। हालांकि शहर से सटते इस एरिया में बिजली की तो सुविधा है। लेकिन गलियां कच्ची होने, सीवर व पेयजल लाइनें न होने के कारण लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

करीब करीब पांच माह पहले जिला नगर योजनाकार ने शहर से सटते ढाणी रोड पर 35.99 एकड़ व भैरवी के समीप करीब सात एकड़ क्षेत्र को टाउन प्लानिंग में शामिल कर लिया है। इसी प्रकार शहर से सटता काफी एरिया अभी भी टाउन प्लानिंग के अधीन नहीं आया है। इस वजह से यहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। इतना ही नहीं इन भागों में जमीन व मकान की रजिस्ट्री भी नहीं बन पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब नगर परिषद का दायर बढ़ाने के लिए जल्द ही उच्च स्तरीय बैठक होने जा रही है। बैठक में शहरी निकाय के निदेशक, डीटीपी, डीएमसी व नगर परिषद के चेयरमैन आदि इस विचार करेंगे। डीसी की संस्तुति पर इस पर विचार होना है।
15 किलोमीटर बढ़ाने पर होगा विचार
नगर परिषद के प्रस्ताव के अनुसार नगर परिषद का दायरा 15 किलोमीटर बढ़ाए जाने पर विचार होगा। इस 15 किलोमीटर एरिया में शहर से सटता ढाणी रोड स्थित प्रेमनगर कॉलोनी का कुछ एरिया, हरिनगर, एमसी कॉलोनी का कुछ भाग, दयानंद कॉलोनी ,लोहारू चौक के आसपास का कुछ भाग शामिल किया जाना है।


जल्द ही उच्च स्तरीय बैठक में नगर परिषद की सीमा बढ़ाने पर विचार होगा। शहर का दायरा 15 किलोमीटर बढ़ाने का विचार है। इसके लिए साथ लगते गांवों की पंचायतों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। जल्द ही इसे सिरे चढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे।
-बक्शीराम सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed