फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   After 45 years people get relief from tension of hightension cables

लोगों को 45 साल बाद मिली हाईटेंशन की टेंशन से निजात

Thu, 27 Aug 2020 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
After 45 years people get relief from tension of hightension cables
लोहारू रोड का आवासीय बस्ती जहां से हाईटेंशन तारें शिफ्ट की गई है। - फोटो : CharkhiDadri
बिजली निगम ने 45 साल बाद मकानों, मंदिरों, स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों के ऊपर से गुजर रहीं हाईटेंशन तारों की शिफ्टिंग का काम लंबे इंतजार के बाद पूरा करवा दिया है। बिजली निगम की टीमें 125 जगहों में से 124 जगहों पर तारों को शिफ्ट कर लोगों को राहत दे चुकी हैं। शहरवासियों को भी तारें शिफ्ट हो जाने के बाद समस्या से छुटकारा मिल गया है। इन हाईटेंशन तारों के कारण कई परिवार जिंदगी भर का दर्द झेल रहे हैं। हाईटेंशन तारों की शिफ्टिंग पर करीब चार करोड़ का बजट खर्च हुआ है।
विज्ञापन

पिछले लंबे समय से आवासी बस्तियों में हाई वोल्टेज की तारों से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। इन तारों से हादसों का अंदेशा बना रहता था। कई बार बड़े हादसे भी होते रहे हैं। इसी प्रकार स्कूलों के भवन के ऊपर से भी यह तारें गुजर रही थी, जिससे बिजली करंट का खतरा बना रहता था। लोहारू रोड के दाहिनी ओर बस्ती के ऊपर से हाइवोल्टेज की तारें लंबे समय से दिक्कत पैदा कर रही थी। शहर की एमसी कालोनी, प्रोफेसर कालोनी, ढाणी रोड एरिया, दिल्ली रोड एरिया, गांधी नगर एरिया सहित कई गांवों में हाइवोल्टेज की तारों से समस्या बनी हुई थी।
विज्ञापन

शहर में 100 व गांवों में 25 प्वाइंट किए थे चिंहित
बिजली निगम अधिकारियों ने बताया कि हाईटेंशन तारों की शिफ्टिंग के लिए जिले में 125 प्वाइंट चिंहित किए थे। इनमें से 100 प्वाइंट गांवों के जबकि 25 प्वाइंट शहर के थे। बिजली निगम हेड ऑफिस ने इस काम की अपने स्तर पर सीधी निगरानी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली बाईपास के समीप बचा है शिफ्टिंग कार्य
शहर के दिल्ली बाईपास से वार्ड तीन की आवासीय बस्ती का प्वाइंट शेष रहता है। यहां लाइन बदलने के लिए निगम ने केबल लगा दी है और जल्द ही कुछ दिनो में हाइवोल्टेज की तारों को यहां से हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया जाएगा।
जून में शुरू किया था काम
जून 2019 में बिजली निगम ने इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया था। अब निगम ने 125 में से 124 प्वाइंट पर अपना काम पूरा कर लिया है। आने वाले कुछ दिनों में शेष एक प्वाइंट को भी पूरा कर लिया जाएगा। उसके बाद लोगों को इस समस्या से स्थायी तौर पर राहत मिल जाएगी।

- इन परिवारों को मिला जीवनभर का दर्द
- चंपापुरी की गली नंबर तीन के समीप करियाना स्टोर संचालक को बिजली करंट लग गया था और उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
- चंपापुरी की गली नंबर आठ में छत पर टहल रहे भाई-बहन को करंट लग गया था। व्यक्ति का हाईटेंशन की चपेट में
आने से हाथ झुुलस गया था।
- वार्ड-एक में करीब पांच साल पहले आठ साल की बच्ची हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई थी और डॉक्टरों को उसका हाथ काटना पड़ा था।
निगम ने 124 प्वाइंट पर काम पूरा कर लिया है। आने वाले कुछ दिनो में यह प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा। इससे अब लोगों को स्थायी तौर पर राहत मिलेगी। हेड ऑफिस ने इस काम को अपनी देखरेख में पूरा करवाया है। -ओमबीर सिंह, एक्सईएन, बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed