फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   After 45 days, power faults will be reduced by 90%, Rs 50 crore will be spent on the project.

Charkhi Dadri News: 45 दिन बाद बिजली फॉल्ट 90% होंगे कम, परियोजना पर 50 करोड़ होंगे खर्च

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
After 45 days, power faults will be reduced by 90%, Rs 50 crore will be spent on the project.
शहर के रेलवे रोड स्थित पावर सब स्टेशन।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। शहर में लगातार बढ़ रही बिजली समस्याओं से जल्द ही राहत मिलने वाली है। अगले 45 दिनों में दादरी शहर में बिजली फॉल्ट 90 प्रतिशत तक कम हो जाएंगे। केंद्रीय विद्युत संवर्धन योजना के तहत जारी 50 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट जनवरी 2026 के पहले सप्ताह तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद शहर के किसी भी फीडर पर ओवरलोड की समस्या नहीं रहेगी और बिजली उपभोक्ताओं को स्थिर व बेहतर वोल्टेज की सुविधा मिल सकेगी। फिलहाल शहर में 12 फीडरों के माध्यम से बिजली आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

फीडरों का लोड कम करने को तेजी से काम : निगम की ओर से योजनाबद्ध तरीके से फीडरों का लोड कम करने का कार्य चल रहा है। गांवों में ‘जगमग योजना’ के तहत ओवरलोड फीडरों को संतुलित किया जा रहा है। इसके लिए 80 और 100 एमएम क्षमता वाली नई केबलें लगाई जा रही हैं, ताकि बार-बार तार टूटने की समस्या खत्म हो सके। पहले 50 एमएम की केबलें ही उपयोग में लाई जाती थीं।
विज्ञापन

कई इलाकों में कम वोल्टेज की गंभीर समस्या : शहर और जिले के विभिन्न हिस्सों में कम वोल्टेज की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। सुबह और शाम के समय यह समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है, जिसका असर शहर की पेयजल आपूर्ति पर भी पड़ता है। शहर को दो मुख्य पावर सब-स्टेशनों—रेलवे रोड और दादरी पावर स्टेशन—से बिजली मिलती है। लगातार बढ़ती खपत के चलते शहर में प्रतिदिन करीब 3 लाख यूनिट बिजली की आवश्यकता रहती है, जबकि उपभोक्ताओं की संख्या लगभग 20 हजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed