फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Admissions to undergraduate classes

Charkhi Dadri News: स्नातक कक्षाओं में दाखिले की पहली सूची तीन जुलाई को लगेगी

Thu, 30 May 2024 04:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 30 May 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Admissions to undergraduate classes
चरखी दादरी। जिले के विभिन्न कॉलेजों की स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए उम्मीदवार तीन से 25 जून तक आवेदन कर सकते हैं। कॉलेज स्टाफ पांच से 28 जून तक इन आवेदनों की जांच करेगा। दो जुलाई को अनंतिम और तीन जुलाई को अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

जनता कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया के संयोजक डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि तीन जुलाई को पहली मेरिट सूची जारी होने के बाद पात्र आवेदक आठ जुलाई तक निर्धारित शुल्क जमा कर दाखिला ले सकेंगे। उसके बाद दूसरी मेरिट लिस्ट 10 जुलाई को जारी होगी। इससे पूर्व नौ जुलाई को अनंतिम सूची जारी की जाएगी। इस सूची में चयनित उम्मीदवार 12 जुलाई तक आवंटित कॉलेज में फीस जमा करवा सकते हैं। इसके बाद पहली और दूसरी मेरिट लिस्ट के आधार पर खाली बची सीटों को भरने के लिए 15 जुलाई को काउंसलिंग की जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि 16 जुलाई को पंजीकरण के लिए पोर्टल दोबारा खुलेगा। पहले वंचित रहे विद्यार्थी अब आवेदन कर सकेंगे। उसी दिन से आवेदक को अपने मूल दस्तावेज लेकर कॉलेज में आना होगा। दस्तावेजों की जांच के बाद उसका दाखिला किया जाएगा। यह प्रक्रिया 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ 16 से 22 जुलाई तक चलेगी। इसके बाद 200 रुपये विलंब शुल्क के साथ 31 जुलाई तक दाखिला करवाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जिले में ये हैं कॉलेज
दादरी शहर स्थित राजकीय कॉलेज, जनता पीजी कॉलेज, एपीजे कन्या सरस्वती कॉलेज, राजकीय कॉलेज बौंदकलां, राजकीय कॉलेज बाढड़ा, राजकीय कॉलेज मांढ़ी, राजकीय कॉलेज कादमा, झोझू महिला महाविद्यालय आदि जिले के आठ प्रमुख कॉलेज हैं। इन कॉलेजों में इस सत्र में 4,180 सीटों पर दाखिले होंगे। हालांकि सीट संख्या बदल सकती है। शहर से सटे राजकीय कॉलेज बिरोहड़ में भी विविध संकायों में स्नातक कक्षाओं में दाखिले होने हैं।


- इन संकायों में ले सकते हैं दाखिला
जिले के कॉलेजों में विज्ञान, वाणिज्य और कला संकायों में सीटों की संख्या भिन्न है। राजकीय कॉलेज बिरोहड़ की प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अनीता रानी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए कॉलेज में सभी शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध हैं। तीनों संकायों में पर्याप्त सीटें हैं। कॉलेज में एनएसएस इकाई भी है। वहां सांस्कृतिक गतिविधियों पर विशेष बल दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed