फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Admission will not have to go far, 680 daughters can take admission in two colleges

दाखिले को नहीं जाना होगा दूर, दो कॉलेजों में 680 बेटियां ले सकती हैं दाखिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Admission will not have to go far, 680 daughters can take admission in two colleges
बाढड़ा। बारहवीं उत्तीर्ण करने वाली उपमंडल के करीब 50 गांवों की छात्राओं के लिए स्नातक की पढ़ाई करने के लिए बाढड़ा और मांढी हरिया स्थित राजकीय कॉलेज बेहतर विकल्प है। विभिन्न संकायों के प्रथम वर्ष में दाखिला लेने के लिए छात्राएं इस महाविद्यालय का चयन भी कर सकती हैं। उपमंडल के दोनों महाविद्यालय में छात्राओं के लिए 680 सीटें हैं। इन महाविद्यालयों में दाखिला लेने से उन्हें जिला मुख्यालय या दूसरे जिलों में स्थित महाविद्यालय की भागदौड़ से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

कस्बा स्थित राजकीय कॉलेज में ऑर्ट्स, कॉमर्स और साइंस संकाय में कोर्सेज उपलब्ध हैं। बीए प्रथम वर्ष में 280 सीटें हैं। कॉलेजों में एडमिशन के लिए शेड्यूल जल्द ही जारी होने की उम्मीद है, जबकि कक्षा बारहवीं का परिणाम घोषित हो चुका है, ऐसे में दाखिला को लेकर प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन

कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. सूबे सिंह ने बताया कि छात्राओं के लिए स्नातक में 440 सीटें हैं, जिनमें बीए में 280, बीकॉम 80 व बीएससी नॉन मेडिकल में 80 सीटें हैं। उन्होंने बताया कि स्नातकोत्तर कोर्सों में एमए हिस्ट्री में 60, एमएससी भूगोल 60 व एमए राजनीतिक शास्त्र में 60 सीटों पर एडमिशन होने हैं। कॉलेज में दो यूनिट एनएसएस की हैं। एनसीसी शुरू करवाने के लिए लिए भी सरकार को पत्र लिखा गया है। एनसीसी बी व सी प्रमाण पत्र मिलने के बाद विशेषकर सैनिक बलों में अतिरिक्त अंक मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पहले भिवानी और झोझूकलां कॉलेज पर निर्भर थीं छात्राएं
बाढड़ा में राजकीय कॉलेज बनने से पहले यहां की छात्राएं स्नातक की पढ़ाई के लिए भिवानी जिले के विभिन्न कॉलेजों के अलावा झोझूकलां महिला महाविद्यालय में जाने को विवश थीं। इसके चलते आने-जाने में उनका काफी समय खराब हो जाता था। बाढड़ा में राजकीय कॉलेज बनने से छात्राओं की यह भागदौड़ खत्म हो गई है।
- मांढी हरिया कॉलेज में 160 व बीकॉम में 80 सीटें
राजकीय महाविद्यालय मांढ़ी हरिया के कार्यवाहक प्राचार्य बजरंग लाल ने बताया कि कॉलेज बीए में 160 व बीकॉम में 80 सीटें हैं। महाविद्यालय में एनएसएस यूनिट भी है। एनएसएस के माध्यम से छात्र को सामाज से जुड़ने का मंच मिलता है।

- सभी मूलभूत सुविधाएं हैं उपलब्ध : प्राचार्य
छात्राओं के लिए कॉलेज में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। बारहवीं का परिणाम आ चुका है। अब जैसे ही हायर एजूकेशन निदेशालय की ओर से दाखिले के लिए निर्देश आएंगे, हम प्रक्रिया शुरू कर देंगे। दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह से मेरिट के आधार पर होगी। उम्मीदवार को ऑनलाइन आवदेन करना होगा।
- डॉ. सूबे सिंह, कार्यवाहक प्राचार्य, राजकीय महिला महाविद्यालय बाढड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed