{"_id":"6137acb98ebc3e0b04439c36","slug":"admission-will-be-done-on-536-seats-in-rawaldhi-iti-apply-from-16-to-30-charkhidadri-news-hsr6110614191","type":"story","status":"publish","title_hn":"रावलधी आईटीआई में 536 सीटों पर होंगे दाखिले, 16 से 30 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रावलधी आईटीआई में 536 सीटों पर होंगे दाखिले, 16 से 30 तक करें आवेदन
विज्ञापन
रावलधी आईटीआई ।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। गांव रावलधी स्थित आईटीआई में सत्र 2021-22 में 536 सीटों पर दाखिले होंगे। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 16 सितंबर से शुरू होगी। इच्छुक विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा और दस्तावेज भी आवेदन फार्म के साथ जमा करवाने होंगे। आरईटीआई में 18 ट्रेड में दाखिले होंगे और आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित है।
आईटीआई के प्राचार्य अजय खोखर ने बताया कि दाखिला के इच्छुक विद्यार्थी वेबसाइट पर जाकर जानकारी ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि वेबसाइट पर दाखिला का शेड्यूल, दाखिला लेने की प्रक्रिया का ब्योरा समेत संस्थान की सीटों की जानकारी भी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि इस बार संस्थान में 18 ट्रेड में 536 सीटों पर दाखिले होने हैं। उन्होंने बताया कि रावलधी संस्थान की सभी सीटें एनसीवीटी मोड़ में हैं। उन्होंने बताया कि आवेदनकर्ता फार्म के साथ निर्धारित सभी दस्तावेजों का ब्योरा जरूर भरें। उन्होंने बताया कि दाखिला फीस भी ऑनलाइन ही जमा करवानी होगी।
आवेदन फार्म के साथ इन दस्तावेजों का भी दें ब्योरा
आवेदन फार्म के साथ दसवीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, आरक्षण प्रमाण पत्र, बैंक कॉपी, चरित्र प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर समेत ई-मेल आईडी भी अपलोड करनी होगी। इसके बाद सीटें अलॉट होने के बाद अगली प्रक्रिया भी ऑनलाइन ही होगी।
विज्ञापन
इन ट्रेड में हैं इतनी सीटें
रावलधी आईटीआई में कारपेंटर ट्रेड में 48, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट ट्रेड में 48, ड्राफ्टमैन (सिविल) में 24, ड्रेस मेकिंग में 20, इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में 20, इलेक्ट्रिशियन-दो में 20, इलेक्ट्रिशियन मैकेनिक में 24, फिटर ट्रेड में 40, मैकेनिक मोटर व्हीकल ट्रेड में 24, मैकेनिकल मोटर व्हीकल ट्रेड-दो में 24, मैकेनिक रेफ्रिजरेटर और एसी ट्रेड में 24, मैकेनिकल डीजल में 48, पेंटर जरनल में 20, प्लंबर ट्रेड में 48, स्टेनोग्राफर की 24, टर्नर ट्रेड में 20, टर्नर ट्रेड-दो में 20 और वेल्डर ट्रेड में 40 सीटें हैं।
रावलधी आईटीआई में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 सितंबर से शुरू होगी। इच्छुक विद्यार्थियों को ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा। दाखिला प्रक्रिया से संबंधी सभी जानकारी वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
अजय खोखर, प्राचार्य, रावलधी आईटीआई