{"_id":"618d5fdf711cca0e6d0003da","slug":"admission-to-government-offices-will-be-available-only-after-having-certificate-of-anti-coronavirus-vaccination-charkhidadri-news-hsr616623910","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनारोधी टीकाकरण का प्रमाणपत्र होने पर ही मिलेगा सरकारी कार्यालयों में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोनारोधी टीकाकरण का प्रमाणपत्र होने पर ही मिलेगा सरकारी कार्यालयों में प्रवेश
विज्ञापन
चरखी दादरी का लघु सचिवालय परिसर। संवाद
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों के बाद भी जिले में 23961 लोग वैक्सीनेशन के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। इस स्थिति को देखते हुए अब जिला प्रशासन ने सख्त निर्णय लिया है। अब सरकारी कार्यालयों में उन्हीं लोगों को प्रवेश दिया जाएगा, जिनके पास कोरोनारोधी वैक्सीनेशन का प्रमाण होगा। अगर कोई व्यक्ति अब वैक्सीनेशन करवाए बिना सरकारी कार्यालय में पहुंचा तो उसे सीधे अस्पताल भेजा जाएगा।
वीरवार को स्वास्थ्य और अन्य विभागों के अधिकारियों की बैठक लेते हुए उपायुक्त प्रदीप गोदारा ने कहा कि सरकारी कार्यालय में आने वाले हर व्यक्ति को कोविड बचाव के लिए वैक्सीन लगी हुई होनी चाहिए। जो आदमी वैक्सीन लगवाकर नहीं आएगा, उसे टीका लगवाने के लिए अस्पताल भेजा जाएगा। को वॉक्सिन या कोविशील्ड लगवाकर ही लोग सरकारी दफ्तर में प्रवेश करें। उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत वैक्सीनेशन के लिए हरियाणा सरकार ने हर घर दस्तक कार्यक्रम शुरू किया हुआ है। जिसके अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों को कोविड से बचाव के लिए पहली या दूसरी वैक्सीन लगाएंगी। इस कार्य में समर्पण पोर्टल पर पंजीकृत हुए पूर्व सैनिकों, रिटायर्ड कर्मियों व समाजसेवी संगठनों का सहयोग भी लिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने आदेश दिए है कि 31 दिसंबर तक प्रदेश में एक भी ऐसा व्यक्ति नहीं होना चाहिए, जिसको वैक्सीन की पहली डोज न लगी हो। इसी के दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने जान है तो जहान नाम से जागरूकता प्रोग्राम की शुरुआत की है। जिसके लिए उपायुक्त ने निर्देश जारी कर दिए हैं कि सरकारी कार्यालयों में काम कर रहे कर्मचारियों, अधिकारियों व आगंतुक, सभी को वैक्सीन लगी होनी चाहिए। जो भी व्यक्ति बिना वैक्सीन लगवाए सरकारी दफ्तर में आएगा, उसको कोरोना से बचाव का टीका लगवाने के लिए अस्पताल भेज दिया जाएगा। इसलिए सरकारी कार्यालय में आने वाले को वैक्सीन लगवाने का प्रमाण दिखाना जरूरी होगा।
विज्ञापन
94 प्रतिशत पहली तो 70 फीसदी लोग लगवा चुके हैं टीका
उपायुक्त प्रदीप गोदारा ने कहा कि दादरी जिला में अभी भी 23961 नागरिक ऐसे हैं, जिन्होंने कोविड की पहली वैक्सीन भी नहीं लगवाई है। इसलिए जिला प्रशासन को थोड़े सख्त निर्णय लेने पड़ रहे हैं, जिससे कि हर आदमी कोविड से बचाव के लिए वैक्सीन अवश्य लगवा ले। भविष्य में उन्हीं व्यक्तियों को कार्यालय में आने की अनुमति होगी, जो वैक्सीन लगवा चुके हैं। दादरी के 94 प्रतिशत नागरिक पहली डोज और 70 प्रतिशत नागरिक दोनों डोज ले चुके हैं।
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने की जिले की तारीफ
एक ग्रामीण जिलद्म होते हुए भी वैक्सीन में सबसे आगे रहने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने दादरी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि दादरी ने वैक्सीनेशन के कार्य में सराहनीय उपलब्धि हासिल की है। आशा है कि यह जिला जल्दी ही शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन का लक्ष्य भी प्राप्त कर लेगा।