{"_id":"6452a4a96832de9e350e35d2","slug":"administration-will-open-closed-drain-duty-magistrate-appointed-charkhidadri-news-c-21-1-123004-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बंद नाला खुलवाएगा प्रशासन, ड्यूटी मजिस्ट्रेट किया नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बंद नाला खुलवाएगा प्रशासन, ड्यूटी मजिस्ट्रेट किया नियुक्त
विज्ञापन
चरखी दादरी। पार्षदों और पूर्व विधायक के नाला बंद करने के मामले पर जिला प्रशासन ने संज्ञान ले लिया है। जनस्वास्थ्य विभाग ने प्रशासन से रोके गए नाले को फिर से खुलवाने की मांग की है। ताकि शहर की सीवर लाइनों के पानी की निकासी में व्यवधान न आए। विभाग की सिफारिश पर संज्ञान लेकर उपायुक्त प्रीति ने बुधवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिया है। हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ है कि जिला प्रशासन नाला कब खुलवाएगा। दूसरी ओर पार्षदों ने प्रस्तावित आंदोलन के अनुसार अगले कदम की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
बता दें कि जनस्वास्थ्य विभाग रोहतक फाटक के नीचे से सीवर लाइनों का पानी रोहतक रोड के साथ बने कच्चे नाले के जरिये इसकी निकासी करवाता है। करीब 20 दिन पहले ही जनस्वास्थ्य विभाग ने सीसीआई परिसर में सीवर लाइन का पानी न डालने पड़े, इसके लिए ओपन लाइन डाली थी। बिजली कनेक्शन न मिलने से यह ओपन लाइन वर्किंग में नहीं आ पाई है। इससे खफा 9 पार्षदों और पूर्व विधायक राजदीप फौगाट ने मंगलवार को जेसीबी के जरिये मिट्टी डलवाकर कच्चे नाले से पानी की निकासी रोक दी थी।
इसके बाद जनस्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक खेमे में हलचल मच गई। विभागीय अधिकारियों ने मंगलवार को ही जिला प्रशासन से पत्राचार कर बंद किए गए नाले को खुलवाने की मांग की थी, ताकि शहर की सीवर लाइनों से पानी की निकासी हो सके। विभाग की मांग पर संज्ञान लेकर उपायुक्त ने बुधवार को नाला खुलवाने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिया है। हालांकि विभागीय अधिकारियों के पास फिलहाल ये सूचना नहीं है कि नाला खुलवाने की कार्रवाई कब की जाएगी।
विज्ञापन
बुधवार को खराब रहा मौसम, लाइनों से नहीं हो पाया पानी का उठान
बुधवार को दिनभर मौसम खराब रहा। दोपहर और शाम को बूंदाबांदी हुई। दूसरी ओर रोहतक फाटक की मोटर और नाल बंद रहने के कारण शहर की कई सीवर लाइनों के पानी की निकासी नहीं हो पाई। हालांकि विभागीय अधिकारियों का कहना है कि नाले में केवल रोहतक रोड का पानी आता है और इससे सीवर व्यवस्था पर ज्यादा असर नहीं पड़ा।
आज उपायुक्त को सौंपा जाएगा ज्ञापन, धरना भी कर सकते हैं शुरू
नाले को बंद करने वाले पार्षद और पूर्व विधायक राजदीप फौगाट इस मसले को लेकर वीरवार सुबह उपायुक्त से मिलेंगे। इस दौरान उन्हें ज्ञापन सौंपा जाएगा। अगर प्रशासन के साथ वार्ता सिरे नहीं चढ़ी तो फिर पार्षद धरना शुरू करने का फैसला भी ले सकता हैं। हालांकि इसका फैसला उपायुक्त से बैठक करने के बाद लिया जाएगा।
समसपुर टी-प्वाइंट मैनहोल में किया गया ओपन लाइन का कनेक्शन
सीसीआई परिसर में सीवर लाइनों का पानी न निकालना पड़े इसके लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने तीन किलोमीटर लंबी ओपन सीवर लाइन डाली है। वार्ड-दो से पार्षद मुनेश दहिया ने बताया कि विभाग को यह पाइपलाइन एसटीपी तक डालनी थी जबकि इसका कनेक्शन समसपुर टी-प्वाइंट मैनहोल में किया गया है। जिस मैनहोल में ओपन लाइन के जरिये सीवर का पानी डाला जाना है वो ब्लॉक पड़ी है।
बंद नाला खुलवाने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग की सिफारिश आई थी। इस पर संज्ञान लेकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिया गया है। बंद नाले को जल्द खुलवाया जाएगा।
-प्रीति, उपायुक्त, चरखी दादरी