फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Administration ready to shift street vendors after attack on encroachment

Charkhi Dadri News: अतिक्रमण पर प्रहार के बाद प्रशासन रेहड़ियां शिफ्ट कराने को तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 10:03 PM IST
विज्ञापन
Administration ready to shift street vendors after attack on encroachment
पुरानी सब्जी मंडी रोड पर खड़ी रेहड़ियां जिन्हें वेंडिंग जोन में शिफ्ट करवाया जाएगा।
चरखी दादरी। अतिक्रमण पर प्रहार के बाद प्रशासन रेहड़ियां शिफ्ट करवाने के लिए भी तैयार है। वेंडिंग जोन के तहत चिह्नित जगह का डीसी मनदीप कौर ने स्वयं जायजा ले लिया है। उनके निरीक्षण करने से स्पष्ट है कि जल्द ही बेतरतीब ढंग से सड़कों पर लगने वालीं रेहड़ियों को जल्द ही प्रशासन वेंडिंग जोन में भेज सकता है। ऐसा होने पर शहर की सड़कों पर व्यवस्थाएं और बेहतर हो जाएंगी और सुंदरीकरण भी बढ़ेगा।
विज्ञापन

शहर में अतिक्रमण का मुद्दा इन दिनों सुर्खियों में है। प्रशासन के निर्देशों पर अतिक्रमण हटाने के साथ अब नगर परिषद अधिकारी शहर के बाजारों में लगने वाली रेहड़ियाें को भी शिफ्ट कराने की तैयारी में है। टाउन वेंडिंग कमेटी की ओर से निर्धारित पांच जगहों पर रेहड़ियां शिफ्ट की जानी हैं। प्रशासन की यह कवायद जल्द ही धरातल पर नजर आएगी। रविवार शाम शहर का निरीक्षण करने निकलीं डीसी मनदीप कौर ने भी इसका संकेत दिया है।
विज्ञापन

डीसी ने ढाणी फाटक ओवरब्रिज के नीचे पक्की जगह का जायजा लिया। सूत्रों के अनुसार इस वेंडिंग जोन में करीब 400 रेहड़ियां खड़ी हो सकती हैं। इतना ही नहीं यहां रेहड़ी वालों को धूप और बारिश से बचाने के लिए ऊपर पुल भी है। ऐसे में इस वेंडिंग जोन को सबसे उपयुक्त माना जा रहा है। इसके अलावा शहर में चार और जगह वेंडिंग जोन के रूप में जगह चिह्नित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शहर में हैं 700 पथ विक्रेता
बता दें कि शहर में करीब 700 पथ विक्रेता (रेहड़ी वाले) हैं। इस समय रेहड़ियां शहर के अलग-अलग मुख्य मार्गाें पर ही लग रही हैं। प्रशासन की योजना है कि सड़क किनारे खड़ी होने वाली रेहड़ियों को वहां से हटाकर एक जगह लाया जाए ताकि व्यवस्था में सुधार हो और शहर सुंदर बने। इस योजना को सिरे चढ़ाने के लिए टाउन वेंडिंग कमेटी पहले ही पांच जगहों का चयन कर चुकी है। अब केवल शिफ्टिंग का काम बाकी है।

- रेहड़ियों के लिए तय की गई हैं ये जगह

रेहड़ियों के लिए ढाणी फाटक ओवरब्रिज के नीचे, परसराम हेतराम स्कूल के पास, मेजबान चौक के समीप, नगर परिषद कार्यालय के पिछली तरफ और अग्रसेन धर्मशाला के सामने स्थित नंदीशाला के पास रेहड़ियां लगवाने की योजना है।



- रेहड़ी वालों को मिलेंगी ये सुविधाएं

प्रशासन जो जगह रेहड़ी वालों को मुहैया करवाएगा वहां बिजली, पानी, पक्की जगह, शौचालय और टीन शेड समेत डस्टबिन का प्रबंध किया जाएगा। इसके अलावा वेंडिंग जोन का लुक देने के लिए ग्रिल भी लगवाई जाएगी। इन सुविधाओं के लिए 1.59 करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय भेजा हुआ है। खास बात ये है कि वेंडिंग जोन में उन्हीं रेहड़ी वालों को जगह मिलेगी जिन्होंने लाइसेंस बनवाया हुआ है।


- इधर...नप टीम ने दी अतिक्रमण हटाने की चेतावनी
रविवार शाम डीसी मनदीप कौर ने शहर में 11 जगहों का निरीक्षण किया था जिनमें कबाड़ी मार्केट भी शामिल थी। सोमवार सुबह ही नगर परिषद की टीम यहां पहुंच गई और अतिक्रमणकारियों को जगह खाली करने के निर्देश दिए गए। वहीं, नगर परिषद ने इसके लिए मुनादी भी शुरू करवा दी है।

- बिजली निगम ने पोल शिफ्ट करने की कवायद की शुरू
डीसी के निरीक्षण के अगले ही दिन बिजली निगम ने सड़क पर लगे पोल को पीछे शिफ्ट करने की कवायद शुरू कर दी है। सोमवार सुबह ही परशुराम चौक और सरदार झाडू सिंह चौक रोड पर बिजली निगम की टीमें पोल शिफ्ट करने पहुंची और दोपहर बाद तक ये कार्य चला।





अतिक्रमण हटाने के साथ रेहड़ियां वेंडिंग जोन में शिफ्ट करवाने की योजना है। ढाणी फाटक ओवरब्रिज के नीचे चिह्नित जगह का जायजा लिया है वो जगह काफी उपयुक्त है। कोर्ट रोड और पुरानी सब्जी मंडी रोड पर लगने वालीं रेहड़ियों को जल्द वेंडिंग जोन में शिफ्ट करवाने की योजना है। इससे व्यवस्थाएं और बेहतर होंगी।
-मनदीप कौर, डीसी, चरखी दादरी





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed