{"_id":"66fde3d9c0c2d1beea09a3c6","slug":"administration-installed-cctv-cameras-activity-of-each-polling-station-will-be-visible-live-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-124272-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: प्रशासन ने लगवाए सीसीटीवी कैमरे, लाइव दिखेगी प्रत्येक मतदान केंद्र की गतिविधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: प्रशासन ने लगवाए सीसीटीवी कैमरे, लाइव दिखेगी प्रत्येक मतदान केंद्र की गतिविधि
Thu, 03 Oct 2024 05:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 03 Oct 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
शहर में बनाया गया मतदान केंद्र।
चरखी दादरी। पांच अक्तूबर को जिले के 484 बूथों पर होने वाले मतदान के दौरान प्रत्येक मतदान केंद्र की हर गतिविधि कंट्रोल रूम में लाइव दिखेगी। जिला, प्रदेश व केंद्र स्तर पर इसके लिए कंट्रोल रूम होंगे। सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी लगा दिए गए हैं और इनके माध्यम से निर्वाचन मतदान की प्रक्रिया पर नजर रखेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राहुल नरवाल ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर जिला प्रशासन ने सभी मतदान केंद्रों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी लगवाए हैं। आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रत्येक मतदान केंद्र से मतदान प्रक्रिया की लाइव वेबकास्टिंग की जाएगी। इससे मॉक पोल शुरू होने से लेकर मतदान समाप्ति तक सभी मतदान केंद्रों पर प्रशासन और निर्वाचन आयोग की निगरानी रहेगी। इस दौरान मतदान की प्रक्रिया की गोपनीयता को भी बरकरार रखा जाएगा और इसे लेकर पीठासीन अधिकारी को सख्त निर्देश दिए गए हैं।