फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Administration back without taking away possession

तनाव की स्थिति बनने पर घिकाड़ा में कब्जा कार्रवाई स्थगित, गांव की सीमा से प्रशासनिक अमला लौटा

Thu, 19 Nov 2020 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Administration back without taking away possession
पुलिसकर्मियों को लेकर घिकाड़ा गांव की सीमा में पहुंची पुलिस बस। - फोटो : CharkhiDadri
घिकाड़ा में बुधवार को होने वाली कब्जा कार्रवाई को तनाव की स्थिति बनती देख प्रशासन ने स्थगित कर दिया। प्रशासनिक अमला गांव की सीमा से लौट आया। विधायक सोमबीर सांगवान की मध्यस्थता से ग्रामीण कब्जा कार्रवाई टलवाने में कामयाब रहे। हालांकि कार्रवाई टालने से पहले ड्यूटी मजिस्ट्रेट को स्थिति का जायजा लेने भेजा गया और ड्यूटी मजिस्ट्रेट के हालातों की जानकारी देने व विधायक के पंद्रह दिनों के अंदर ग्रामीणों के स्वेच्छा से कब्जा हटवाने का आश्वासन देने पर डीसी ने कार्रवाई को स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

घिकाड़ा ग्राम पंचायत गांव से अवैध कब्जे हटवाने के मुद्दे को लगातार उठा रही है। कब्जा कार्रवाई से गांव में लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ने का पूरा अंदेशा है। डीसी ने गांव में 18 नवंबर को कब्जा कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। प्रशासनिक अमला के कार्रवाई के लिए पहुंचने से पहले ही बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे घिकाड़ा के ग्रामीण विधायक सोमबीर सांगवान के आवास पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने कब्जा कार्रवाई रुकवाने की मांग की।
विज्ञापन

इधर, सदर थाने से पुलिस फोर्स घिकाड़ा के लिए रवाना हो गई। पुलिस की एक बस गांव की सीमा तक पहुंची जबकि तीन पुलिस वाहन और ड्यूटी मजिस्ट्रेट जब घिकाड़ा चौक पर पहुंचे तो विधायक सोमबीर सांगवान भी वहां पहुंच गए। उन्होंने तत्काल डीसी से बातचीत की और गांव में बने तनावपूर्ण हालातों की जानकारी देकर कब्जा कार्रवाई रोकने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट बीडीपीओ सुभाषचंद्र ने स्थिति का जायजा लेते हुए कैंप ऑफिस पहुंचकर उपायुक्त को हालातों की जानकारी दी। डीसी और विधायक के साथ बैठक कर बाहर आए ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि तनावपूर्ण हालातों को देखते हुए कब्जा कार्रवाई टाली गई है। विधायक ने ग्रामीणों के पंद्रह दिनों के अंदर स्वेच्छा से कब्जे हटवाने की बात कही है।
विधायक जान बूझकर बन रहे अड़चन
घिकाड़ा सरपंच सोमेश ने कहा कि विधायक सोमबीर सांगवान जिला प्रशासन पर दबाव बनाकर लगातार कब्जा कार्रवाई टलवा रहे हैं। कब्जा कार्रवाई कोर्ट के आदेशों पर की जानी है और सरकारी जमीन से कब्जे हटवाने का प्रयास करने पर उन्हें लगातार धमकियां भी मिल रही हैं जिनकी रिकॉर्डिंग भी उनके पास है।

हालातों का जायजा लेने के बाद डीसी को दी जानकारी: बीडीपीओ
बीडीपीओ सुभाषचंद्र ने बताया कि घिकाड़ा में कब्जा कार्रवाई होने पर तनावपूर्ण स्थिति बनने के आसार थे। मैंने स्थिति का जायजा लेने के बाद डीसी को इसकी जानकारी दी। विधायक ने पंद्रह दिन के अंदर ग्रामीणों के स्वेच्छा से कब्जे हटवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed