फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   adhikarita mantri visit

रोजगार आवंटन में पारदर्शिता से सरकार की साख हुई मजबूत : कृष्ण बेदी

Fri, 03 Jan 2025 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 03 Jan 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
adhikarita mantri visit
बाढड़ा कैनाल विश्रामगृह में आमजन से मुलाकात करते राज्य मंत्री कृष्ण बेदी। संवाद
बाढड़ा में पत्रकारों से रूबरू हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री, फरटिया कांड में दूसरा पक्ष भी मंत्री से मिला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। कांग्रेस पार्टी की लोकप्रियता में लगातार गिरावट आ रही है। जनता अब उनसे पूरी तरह दूर होती जा रही है। प्रदेश सरकार की विकास एवं रोजगार आवंटन नीति में पूर्णतया पारदर्शिता बरतने से सरकार की साख मजबूत हुई है। सरकार जल्द ही बड़े किसान व समाज हितैषी फैसले लेगी। ये बातें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने बाढड़ा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र के बजाय केवल दिखावा कर रही है। किसान हितैषी होने का ढोंग रचने वाली कांग्रेस ने केवल एक बार कुछ आधा-अधूरा कर्जा माफ किया था। भाजपा ने पीएम सम्मान निधि, 24 फसल पर एमएसपी योजना, डीएपी यूरिया पर बार-बार सब्सिडी, फसल पर प्राकृतिक आपदा मुआवजा राशि वितरण करने वाली नायब सरकार आज जनभावनाओं पर सौ फीसदी खरी उतर रही है।
विज्ञापन

भाजपा विश्व की सबसे लोकप्रिय व जनहितैषी पार्टी बन चुकी है। आगामी दिनों में दिल्ली विधानसभा चुनावों में भी भाजपा प्रचंड बहुमत हासिल करेगी। भाजपा का तीसरी बार सत्ता में आना कोई संयोग नहीं बल्कि दस वर्ष की जनसेवा से जुड़ा परिणाम है। उन्होंने कहा कि ओलावृष्टि का आकलन किया जा रहा है। क्षतिपूर्ति पोर्टल व राजस्व विभाग की सर्वे के आधार पर प्रभावित किसानों को पर्याप्त मुआवजा देने में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। मंत्री ने कहा कि लोहारू में बनने वाले अंतरराष्ट्रीय स्तर के बागवानी केंद्र व कृषि विश्वविद्यालय के सेंटर से इस क्षेत्र में भी खजूर की खेती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरटिया कांड के दूसरे पक्ष ने बाढड़ा में मंत्री कृष्ण बेदी से मुलाकात की
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने गांव सिंघानी काॅलेज की छात्रा के आत्महत्या प्रकरण में पीडि़ता के घर फरटिया से लौटते समय बाढड़ा कैनाल विश्राम गृह में लोगों से मुलाकात की। उनको सारे मामले की निष्पक्ष जांच करवाने का भरोसा दिया। मंत्री ने स्पष्ट कहा कि पीडि़त परिवार को न्याय दिलवाना सरकार की प्राथमिकता है। उपायुक्त भिवानी की मौजूदगी में खाप अध्यक्ष कर्मबीर फरटिया, रामौतार फरटिया की अगुवाई में महिलाओं व मौजिज ग्रामीणों ने मंत्री से मुलाकात कर काॅलेज छात्रा की आत्महत्या के मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। मंत्री कृष्ण बेदी ने उनको आश्वस्त किया कि जांच में किसी निर्दोष को परेशान नहीं किया जाएगा, वहीं, दोषी को किसी भी सूरत में माफ नहीं किया जाएगा। प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी की सारे मामले पर पैनी नजर है। पीडि़त परिवार को न्याय दिलवाना सरकार की प्राथमिकता है। इस अवसर पर युवा आयोग के पूर्व चेयरमैन मुकेश गौड़, उपायुक्त भिवानी महाबीर कौशिक, एसडीएम सुरेश दलाल, थाना प्रभारी दिलबाग सिंह आदि मौजूद रहे।
फोटो - 30
बाढड़ा कैनाल विश्रामगृह में आमजन से मुलाकात करते सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed