फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   ADGP inspects police station, gives instructions to police officials

एडीजीपी ने किया थाने का निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दी हिदायतें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
ADGP inspects police station, gives instructions to police officials
बाढड़ा की जांगिड़ धर्मशाला में जनसंपर्क सम्मेलन को संबोधित करतीं एडीजपी ममता सिंह। संवाद - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी/बाढड़ा। रोहतक रेंज एडीजपी ममता सिंह ने वीरवार को बाढड़ा थाने का निरीक्षण किया। पुलिस जवानों ने सम्मान स्वरूप उन्हें सलामी दी। इसके बाद एडीजीपी ने थाने के भवन समेत अन्य कक्ष का निरीक्षण किया और फिर पुलिस अधिकारियों और गण्यमान्य लोगों के साथ वार्ता भी की।
विज्ञापन

इससे पहले एडीजीपी ममता सिंह ने सबसे पहले थाने के भवन, सीसीटीएनएस एवं कंप्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क और साइबर हेल्प डेस्क का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एडीजीपी मैस में भी पहुंचीं और उन्होंने हवालात का भी बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं को जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मालखाने में व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गई और इसके चलते मालखाना मोहर्र ईएचसी जयपाल व एसआई कप्तान सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

थाना परिसर में एडीजीपी ममता सिंह ने पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत और उप पुलिस अधीक्षक बाढड़ा देशराज सिंह के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद एडीजीपी जांगिड़ धर्मशाला में पहुंची और वहां तमाम पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में जनता से संवाद किया और पुलिस कर्मचारियों के रवैये की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस जनसंपर्क सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य आमजन और पुलिस के बीच भय को समाप्त कर बेहतर समन्वय स्थापित करना है। पुलिस और आमजन के बीच अच्छे संबंध होंगे, तो अपराधों पर लगाम लगाई की जा सकती है। उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखना और जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करना है। उन्होंने कहा कि नशे के पदार्थ बेचने व उनका संरक्षण करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है ।

- पुलिस अधिकारियों को ये दिए निर्देश
एडीजीपी ने पुलिस अधिकारियों को साइबर क्राइम, नशा तस्करी, जुआ व सट्टा और अवैध हथियार रखने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करने के आदेश दिए। इसके लिए उन्होंने लोगों से भी सहयोग करने की अपील की।

  बाढ़डा थाने में पौधरोपण करतीं एडीजीपी ममता सिंह।

बाढ़डा थाने में पौधरोपण करतीं एडीजीपी ममता सिंह।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed