फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   additionl chief seceratary inspected anaj mandi

फसल खरीद के साथ उठान भी साथ करवाएं अधिकारी : डी सुरेश

Sat, 12 Oct 2024 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 12 Oct 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
additionl chief seceratary inspected anaj mandi
दादरी मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे डी. सुरेश व साथ में मौजूद अन्य अधिकारी और आढ़ती। स्रोत: सूत्
अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं जिले के प्रशासनिक सचिव ने शनिवार को किया दादरी अनाज मंडी का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं जिले के प्रशासनिक सचिव डी सुरेश ने शनिवार को दादरी अनाज मंडी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने फसल खरीद कार्य का अपडेट जाना। उन्होंने फसल खरीद व उठान से संबंधित विभागों व एजेंसियों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि फसल खरीद के साथ उठान भी साथ होना चाहिए।
मंडी में जायजा लेने के दौरान डी सुरेश ने किसानों व आढ़तियों से बात की और उनकी समस्याएं जानीं। इस अवसर पर जिला परिषद के सीईओ प्रदीप कौशिक भी मौजूद रहे। उन्होंने मंडी परिसर में बिजली, पेयजल और सफाई व्यवस्था आदि सुविधाओं के बारे में जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मंडी परिसर में सफाई व्यवस्था को नियमित रूप से दुरुस्त रखा जाए। इसी प्रकार, मंडी में पर्याप्त पेयजल का प्रबंध हो, किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। मंडी में रात के समय निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति हो।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खरीदी गई फसल के उठान कार्य में तेजी लाई जाए। मेरी फसल-मेरी ब्योरा पोर्टल पर दर्ज फसल की ही खरीद की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को गेटपास मिलने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो 19
दादरी मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे डी. सुरेश व साथ में मौजूद अन्य अधिकारी और आढ़ती। स्रोत : सूत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed