फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Additional term of five days completed, water will be closed in canals today

Charkhi Dadri News: पांच दिन की अतिरिक्त टर्म पूरी, आज नहरों में बंद होगा पानी

Sat, 28 Oct 2023 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 28 Oct 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Additional term of five days completed, water will be closed in canals today
चरखी दादरी। नहरों में लगातार पानी चलने से इस बार किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिला है। 23 अक्तूबर को अंतिम दिन पर नहरी पानी की टर्म पांच दिन और बढ़ाई गई थी जो 28 अक्तूबर को पूरी हो जाएगी। ऐसे में शनिवार से हेड से जिले की नहरों में पानी बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि दादरी जिले की नहरी पानी की टर्म 16 दिन की थी जो 23 अक्तूबर को पूरी हो गई थी। इसके बाद टर्म पांच दिन और बढ़ने से सिंचाई के अलावा जलघरों में पानी की पूर्ति हो गई है। इससे पहले सरसों व गेहूं की बिजाई के लिए किसानों को सिंचाई का पानी नहीं मिल पा रहा था। इतना ही नहीं जलघर व जोहड़ भी खाली पड़े थे। किसान संगठनों ने प्रशासन व विभाग से नहरी पानी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करवाए जाने की मांग की थी, जो कि पूरी हो गई।
विज्ञापन

बता दें कि इस बार मानसून सीजन में जिले में मात्र 352 एमएम बारिश हुई है जो कि सामान्य से 150 एमएम कम रही है। वहीं, 7 अक्तूबर को जिले की नहरों में पानी छोड़ा गया था। इस समय मेन लोहारू कैनाल व बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी में पानी छोड़ रखा है। एक सप्ताह कितलाना डिस्ट्रीब्यूटरी में पानी छोड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- किसान बोले : पानी मिलने से बिजाई हुई आसान
किसान हवा सिंह, सूरत सिंह, गुणपाल, संदीप और नरेश आदि का कहना है कि नहरी पानी पर्याप्त मात्रा में मिलने से अब बिजाई का काम आसानी हो जाएगा। वहीं, किसानों को आर्थिक नुकसान भी कम हुआ है। नहरी पानी तो खेत की सिंचाई के लिए काफी अच्छा माना जाता है। अब सिंचाई होने से सरसों व गेहूं की बिजाई का कार्य आसान हो जाएगा।

- जिले में खेती नहरी पानी पर आश्रित
खेती नहरी पानी पर ज्यादा आश्रित है। क्षेत्र में जमीनी पानी भी अब खारा होने लगा है। भूमिगत जल रिचार्ज नहीं हो पा रहा है। हर साल बारिश कम हाेने यह समस्या बन रही है। जिला का 85 प्रतिशत एरिया नहरी पानी पर निर्भर है।


विभाग ने पानी की सख्त जरूरत को देखते हुए हेड से पानी पांच दिन और बढ़वाया है। अब 28 अक्तूबर तक पानी चलेगा। पहले पानी 23 अक्तूबर को बंद होना था। टर्म बढ़ने से जलघरों और जोहड़ों में भी पानी डाल दिया गया है। किसानों को भी पर्याप्त मात्रा में सिंचाई के लिए पानी मिला है।
-कमल वर्मा, एसडीओ, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed