फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Additional Divisional Railway Manager inspected the quality of redevelopment works.

Charkhi Dadri News: अपर मंडल रेल प्रबंधक ने पुनर्विकास कार्यों की गुणवत्ता को परखा

Wed, 20 May 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 20 May 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Additional Divisional Railway Manager inspected the quality of redevelopment works.
रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते हुए अपर मंडल रेल प्रबंधक रूपेश कुमार व अन्य अधिकारी।
चरखी दादरी। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक बनाए जा रहे चरखी दादरी रेलवे स्टेशन की प्रगति और यात्री सुविधाओं का बीकानेर अपर मंडल रेल प्रबंधक रूपेश कुमार ने सोमवार देर शाम को स्टेशन पर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान उनके साथ रेलवे के दूसरे वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी टीम भी मौजूद रही। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य चल रहे पुनर्विकास कार्यों की गुणवत्ता को परखना रहा। अपर मंडल रेल प्रबंधक रूपेश कुमार ने स्टेशन परिसर में प्रवेश करते ही सबसे पहले मुख्य भवन, टिकट काउंटर, सर्कुलेटिंग एरिया और प्लेटफॉर्म नंबर 1 व 2 का बारीकी से मुआयना किया।
विज्ञापन

उन्होंने स्टेशन पर चल रहे सुंदरीकरण, एलईडी लाइटिंग और कलाकृतियों के कार्यों की प्रगति देखी। उन्होंने निर्माण एजेंसी और स्टेशन अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि शेष कार्यों को तय समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान स्टेशन परिसर में मौजूद यात्रियों ने स्टेशन पर खारे पानी और परिसर में खड़े होने वाले ऑटो के बारे में शिकायत रखी। जिस पर अपर मंडल रेल प्रबंधक ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना का उद्देश्य रेलवे स्टेशन को आधुनिक बनाने के साथ-साथ यात्रियों की सुविधाओं में इजाफा करना है। इनसे संबंधित कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने दादरी स्टेशन पर 13.50 करोड़ की लागत से हुए पुनर्विकास कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि स्टेशन पर इसके तहत 99 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। निरीक्षण के दौरान वाणिज्य प्रबंधक भूपेश यादव, स्टेशन अधीक्षक मुकेश कुमार, सुमन चौधरी व अन्य रेलवे अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed