फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Addiction is a curse

Charkhi Dadri News: नशा एक अभिशाप, समझ जाएं आप

Sun, 23 Jun 2024 04:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 23 Jun 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Addiction is a curse
बौंदकलां में युवाओं और ग्रामीणों को नशा से दूर रहने की शपथ दिलाते थाना प्रभारी उपनिरीक्षक बलबीर
चरखी दादरी/बौंदकलां/झोझूकलां। नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के तहत पुलिस टीमों ने शहर और विभिन्न गांवों में जागरूकता अभियान चलाया। इसके तहत संबंधित थाना प्रभारियों ने अभियान की अगुवाई करते हुए लोगों को नशे के दुष्प्रभाव बताए। उन्होंने कहा कि नशा एक अभिशाप है और ये बात आज सभी को समझने की जरूरत है। आयोजन के तहत लोगों को नशे से दूरी बनाकर रखने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि बौंदकलां थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बौंदकलां और बौंदखुर्द में, झोझूकलां थाना प्रभारी निरीक्षक हवा कौर ने रामलवास व बलाली बस स्टैंड पर, बाढड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश ने अटेला और बाढड़ा, दादरी शहर थाना प्रबंधक निरीक्षक रमेश कुमार ने दादरी शहर, सदर थाना प्रभारी निरीक्षक तेजपाल ने गांव रावलधी आईटीआई व रावलधी गांव में चालकों, विद्यार्थियों, खिलाड़ियों व युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

पुलिस टीमों ने समाज में बढ़ते हुए अपराध और अपराधियों के प्रति सचेत रहने के लिए भी लोगों को जागरूक किया। उन्होंने आपराधिक घटना होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने का आह्वान भी किया। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि युवा नशा के दलदल से बचें और देश व समाज के निर्माण में अहम योगदान दें। जिला पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ एक अभियान चला रही है जिसके तहत नशा तस्करों को पकड़कर सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed