फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   ADC is not apointed in CharkhiDadari

दो साल बाद शौचालयों की पेमेंट आई, एडीसी के बिना वितरण रुका

Fri, 23 Aug 2019 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
ADC is not apointed in CharkhiDadari
सरकार की योजना द्वारा बनाया गया शौचालय । - फोटो : CharkhiDadri
स्वच्छता अभ्यिान के व्यक्तिगत शौचालयों की दो साल बाद पेमेंट तो पहुंच गई, लेकिन चार माह से अब एडीसी का पद रिक्त होने की वजह से संबंधित व्यक्तियों को इस पेमेंट का भुगतान रुका हुआ है। इस मुहिम के तहत करीब 3000 शौचालयों का निर्माण करवाया गया था। इन लोगों को शौचालय निर्माण होने के बाद पेमेंट दिए जाने की बात कही गई थी। प्रति शौचालय 12 हजार रुपये की राशि निर्माण पर खर्च की गई।
विज्ञापन

स्वच्छता के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सरकार ने हर पहलू पर काम किया। इसके लिए हर स्तर पर काम शुरू किए, लेकिन खुले में शौच मुक्त बनाने की मुहिम को सिरे चढ़ाना सबसे मुश्किल बना हुआ है। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में खुले में शौच करने पर पूर्णतया रोक लगाना कठिन कार्य बना हुआ है। हालांकि इसके लिए गांवों में निगरानी कमेटी भी बना रखी हैं। समय- समय पर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। ग्राम पंचायतों की भी मदद ली जा रही है। गांवों में कचरे के समायोजन पर भी फोकस किया जा रहा है, लेकिन गांवों की बाहरी सीमा में एकत्र कचरा परेशानी का कारण बन रहा है। इससे गांवों की आबोहवा भी खराब हो रही है। गांव व शहर में सार्वजनिक भागों में सफाई के लिए विशेष अभियान चलाए गए। स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, मंदिर परिसर, चौपाल, चौक व मेन गलियों में विशेष सफाई अभियान चलाए गए हैं।
विज्ञापन

12 हजार प्रति शौचालय खर्च किए
खुले में शौच मुक्त मुहिम के तहत जिले में 2016 के दौरान 7500 शौचालय बनाए गए थे। इनमें सार्वजनिक शौचालय भी शामिल हैं। इसके अलावा जिन जरूरतमंद लोगों को शौचालयों की जरूरत थी। वहां प्रति शौचालय 12 हजार रुपये का बजट खर्च किया गया। ग्राम पंचायतों को निर्देश दिए गए कि जरूरत के अनुसार गंावों में घरों में शौचालय बनवाए जाए, ताकि लोगों का खुले में शौच करने का सिलसिला बंद हो सके और गांव को सुंदर व स्वच्छ बनाया जा सके। इसके लिए हर गांव में यह शौचालय बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज तक नहीं हो सका पेमेंट का भुगतान
दो साल बीतने पर भी करीब 3000 व्यक्तिगत शौचालयों की पेमेंट नहीं हो सकी है। सरकार की ओर से अब पिछले दिनों इन शौचालयों की पेमेंट जारी कर दी गई है। जिले में पिछले करीब चार माह से एडीसी का पद रिक्त चला आ रहा है। अब सरकार की ओर से पेमेंट जारी होने के बाद भी इसका संबंधित लोगों को भुगतान नहीं हो पा रहा है। इसके लिए फिजिबिलिटी रिपोर्ट भी तैयार हो चुकी है। अधिकतर शौचालयों को जीरो टैग से भी अटैच किया जा चुका है। इस संबंध में जिला उपायुक्त धर्मबीर सिंह का कहना है कि इस बारे में जल्द ही जानकारी लेकर वितरण प्रक्रिया शुरू करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed