{"_id":"64724a93d99a3a5bfa06b855","slug":"adc-did-not-get-the-operator-at-the-motor-site-nor-the-watchman-in-the-office-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-438-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: एडीसी को मोटर साइट पर ऑपरेटर मिला न कार्यालय में चौकीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: एडीसी को मोटर साइट पर ऑपरेटर मिला न कार्यालय में चौकीदार
Sat, 27 May 2023 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 27 May 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। शनिवार सुबह बारिश थमने के बाद एडीसी डॉ. जयेंद्र सिंह जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों पर बरसे। पानी निकासी कार्य में लापरवाही मिलने पर उन्होंने सड़क किनारे ही ऑपरेटरों की क्लास लगा दी। इससे पहले उन्हें रोहतक फाटक के समीप स्थित मोटर वाली साइट पर एक भी ऑपरेटर नहीं मिला। इतना ही नहीं एडीसी जब जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय पहुंचे तो वहां चौकीदार तक नहीं मिला। इससे एडीसी खफा नजर आए।
बता दें कि रोहतक फाटक के समीप नाले में पानी निकासी को लेकर पार्षदों और जनस्वास्थ्य विभाग में तकरार चल रही है। शनिवार सुबह करीब पांच घंटे तक बारिश हुई जिससे सीवर लाइनों के पानी का दबाव और बढ़ गया। बारिश थमने के बाद एडीसी डॉ. जयेंद्र सिंह सीधे रोहतक फाटक के समीप साइट पर पहुंचे। वहां मोटर तो चलती मिली लेकिन कोई ऑपरेटर नहीं मिला। इतना ही नहीं बांध से पानी ओवरफ्लो होकर मुख्य रोहतक रोड तक पहुंच रहा था। इस लापरवाही पर एडीसी ने कड़ा संज्ञान लिया।
उन्होंने न केवल मौके पर ऑपरेटरों को तलब किया बल्कि उनसे ही सड़क पर जा रहे पानी को बंद कराया। एडीसी ने उनसे मौके से नदारद रहने पर जवाब मांगा। इसके अलावा उन्होंने जेई को फोन मिलाया तो फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद एडीसी ने ऑपरेटर विकास, जितेंद्र और राजेश के नाम नोट करवाए और फिर जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंच गए।
विज्ञापन
- कार्यालय का गेट मिला बंद, खोलकर अंदर पहुंचे जायजा लेने
एडीसी 10:15 पर जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय पहुंचे तो उन्हें गेट बंद मिला। इसके बाद उन्होंने एक्सईएन कार्यालय परिसर का जायजा लिया और उस दौरान सभी कमरों पर ताले जड़े मिले। एडीसी ने साथ के भवन में मौजूद एक कर्मचारी को बुलाकर पूछताछ की तो उसने बताया कि चौकीदार खाना खाने गया होगा। एडीसी ने साथ मौजूद नायब तहसीलदार को निरीक्षण की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए।
- क्षतिग्रस्त मिले पेयजल भंडारण टैंक
एक्सईएन कार्यालय परिसर में एक भी कर्मचारी न मिलने पर एडीसी ने पूरे जलघर परिसर का जायजा लिया। इस दौरान उन्हें दो भंडारण टैंक क्षतिग्रस्त मिले और इन्हें लेकर कर्मचारियों से सवाल किए। इसके बाद एडीसी ने पानी उपचारित करने की पूरी विधि देखी और साढ़े 10 बजे कार्यालय का निरीक्षण कर लौट गए।
साइट पर जब पहुंचा तो वहां कोई ऑपरेटर नहीं मिला। इसके बाद ही ऑपरेटर वहां पहुंचे। जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया और वहां तो चौकीदार तक नहीं मिला।
-डॉ. जयेंद्र सिंह, एडीसी, चरखी दादरी