फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Adampur-Satnali road will be constructed

Charkhi Dadri News: 14.34 करोड़ रुपये से बनेगा आदमपुर-सतनाली मार्ग

Thu, 08 Aug 2024 06:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 08 Aug 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
Adampur-Satnali road will be constructed
चरखी दादरी। जिले के आदमपुर से महेंद्रगढ़ जिले के सतनाली तक जाने वाले 24 किलोमीटर लंबी सड़क का पुनर्निर्माण करवाने के लिए लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) ने टेंडर जारी कर दिए हैं। 14.34 करोड़ रुपये की लागत वाली इस सड़क का निर्माण होने के बाद यहां से गुजरने वाले 10,000 से अधिक वाहन चालकों को इसका फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

लोनिवि ने सात साल पहले आदमपुर से झोझूकलां और कादमा होकर महेंद्रगढ़ जिले के सतनाली को जाने वाली मुख्य सड़क का निर्माण करवाया था, लेकिन सड़क से भारी वाहनों का अधिक आवागमन होने के कारण कई जगहों पर गड्ढे हो गए। यह सड़क कई जगहों से जर्जर हो गई थी, जिसके कारण यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जर्जर सड़क का पुनर्निर्माण करवाने के लिए इसके साथ लगते गांव के लोग कई बार लोनिवि के अधिकारियों के समक्ष मांग रख चुके थे।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मांग को देखते हुए लोनिवि ने सड़क पुनर्निर्माण के लिए विभिन्न एजेंसियों से निविदा आमंत्रित की थी। इसके बाद पांच अगस्त को विभाग ने 24 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण के लिए 14.34 करोड़ रुपये की निविदा जारी कर दी है। संबंधित विभाग नियम के अनुसार निविदा प्रक्रिया से गुजरने के बाद कार्य शुरू करने के कार्यादेश जारी हुए। यह सड़क बनने के बाद यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क की हालात है काफी खस्ताहाल
फिलहाल सड़क कई स्थानों टूटी पड़ी थी, जिस कारण वाहन चालकों को सामान्य से दोगुना समय लग रहा है। खासकर आदमपर, झोझूकलां के बीच सड़क से निर्माण सामग्री ही गायब नजर आ रही थी। वहीं झोझूकलां से महेंद्रगढ़ जिले के सतनाली तक भी सड़क में काफी गड्ढे बन गए हैं। सड़क निर्माण होने से वाहन चालकों को समय की बचत होगी साथ ही वाहनों में टूट-फूट भी कम होगी।
वर्ष 2017 में किया गया था निर्माण
लोनिवि ने 24 किलोमीटर लंबी सड़क का अंतिम बार निर्माण सात पहले किया था, लेकिन खनन क्षेत्र होने के कारण इस रोड से भारी वाहनों का अधिक आवागमन होने से इसकी हालात जल्दी खराब हो गई।
इन गांवों को मिलेगा फायदा
आदमपुर-सतनाली मुख्य सड़क का पुनर्निर्माण होने के बाद जिले के लगभग 15 गांवों को राहत मिलेगी। इसमें बलाली, झोझूकलां, झोझू खूर्द, कलाली, गोकल, रामबास, ढाणी सूरी, बडराई, कादमा, दगड़ोली आदि गांवों के वाहन चालकों को फायदा मिलेगा।


आदमपुर से सतनाली जानी वाली मुख्य सड़क निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद सड़क निर्माण के कार्यादेश जारी कर दिए गए हैं। - अश्वनी भारद्वाज, एसडीओ, लोनिवि, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed