फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Action taken on 1765 people for not applying mask in 18 days, 8.82 lakh fine collected

18 दिनों में मास्क न लगाने पर 1765 लोगों पर की कार्रवाई, 8.82 लाख जुर्माना वसूला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Action taken on 1765 people for not applying mask in 18 days, 8.82 lakh fine collected
मास्क न लगाने पर कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। ऑमिक्रॉन के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए भी जिले के लोग मास्क लगाने को लेकर संजीदा नहीं है। पिछले 18 दिनों में जिले में मास्क न लगाने पर 1765 लोगों पर कार्रवाई की गई है। इन पर आठ लाख 82 हजार पांच सौ रुपये जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

एसपी दीपक गहलावत ने बताया कि पुलिस ने मास्क न लगाने वालों पर गत तीन दिसंबर से कार्रवाई शुरू की थी। उन्होंने बताया कि 20 दिसंबर तक बिना मास्क लगाए 1765 लोगों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान प्रति व्यक्ति पांच सौ रुपये जुर्माना लगाया वसूला गया। उन्होंने बताया कि सरकार ने महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा के तहत सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क पहनना अनिवार्य किया हुआ है। इस दौरान भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जिला पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर आम जनता को फेस मास्क व सामाजिक दूरी रखने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी फेस मास्क न पहनने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed