{"_id":"5f97122e8ebc3e9ba138928b","slug":"action-of-cm-flying-dirt-found-in-petha-godown-flies-were-sitting-on-sweets-the-team-filled-samples-charkhidadri-news-rtk580192558","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम फ्लाइंग की कार्रवाई : पेठा गोदाम में मिली गंदगी, मिठाइयों पर बैठी थीं मक्खियां, टीम ने भरे सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम फ्लाइंग की कार्रवाई : पेठा गोदाम में मिली गंदगी, मिठाइयों पर बैठी थीं मक्खियां, टीम ने भरे सैंपल
विज्ञापन
Action of CM Flying: Dirt found in Petha godown, Flies were sitting on sweets, the team filled samples
- फोटो : CharkhiDadri
सीएम फ्लाइंग और गुप्तचर विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार सुबह पुरानी सब्जी मंडी रोड स्थित पॉलिथीन के होलसेल व्यापारी और चंपापुरी में पेठा मिठाई के गोदाम पर दबिश दी। होलसेल व्यापारी के यहां से एक क्विंटल 28 किलोग्राम पॉलीथिन जब्त की गई और नगर परिषद की टीम को मौके पर बुलाकर दुकानदार का 25 हजार रुपये का चालान करवाया गया। वहीं, चंपापुरी स्थित पेठा मिठाई के अवैध गोदाम में टीम को गंदगी मिली। यहां तैयार की गई मिठाई को खुले में रखा गया था। मिठाई पर मक्खियां भी बैठी मिलीं। फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने यहां से सैंपल लिए हैं। अगर सैंपल फेल पाए जाते हैं तो गोदाम संचालक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
सोमवार सुबह सीएम फ्लाइंग और गुप्तचर विभाग की दस सदस्यीय टीम ने शहर में दो जगहों पर दो प्रतिष्ठानों पर दबिश दी। गुप्त सूचना के आधार पर सीएम फ्लाइंग पहले पुरानी सब्जी मंडी रोड स्थित एक दुकान पर पहुंची। टीम को यहां भारी मात्रा में पॉलिथीन मिली। इसके तुरंत बाद नप अधिकारियों को मामले की सूचना दी गई। नप की टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकानदार का चालान किया और वहां रखी पॉलिथीन को अपने कब्जे में ले लिया। दुकानदार ट्रेड लाइसेंस भी टीम के समक्ष पेश नहीं कर पाया।
इसके बाद सीएम फ्लाइंग ने चंपापुरी की गली नंबर नौ में चलाए जा रहे पेठा मिठाई के गोदाम में दबिश दी। यहां पेठा की मिठाई तैयार की जा रही थी, जबकि करीब 20 क्विंटल मिठाई तैयार करने के बाद पॉलिथीन में पैक की जा चुकी थी। सीएम फ्लाइंग के साथ फूड सेफ्टी ऑफिसर भंवर सिंह भी मौके पर पहुंचे। इनके समक्ष भी गोदाम संचालक खाद्य सामग्री तैयार करने का लाइसेंस पेश नहीं कर पाया। टीम में डीआई प्रदीप कुमार, एसआई बलबीर सिंह, एएसआई नरेंद्र, एएसआई भारत सिंह, एएसआई अशोक समेत सिपाही नरेंद्र, सुरेंद्र व विक्रम आदि शामिल थे।
विज्ञापन
गोदाम संचालक को दी चेतावनी
चंपापुरी स्थित पेठा मिठाई के अवैध गोदाम से फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने कच्चा पेठा, तैयार मिठाई और चीनी के सैंपल लिए, जबकि गोदाम संचालक को साफ-सफाई न मिलने पर चेतावनी भी दी गई। यहां तैयार मिली चासनी के बर्तन को भी टीम ने खाली करवा दिया।
वर्जन
पेठा मिठाई के गोदाम में साफ-सफाई का कतई ध्यान नहीं रखा गया था। वहां से पेठा मिठाई, कच्चा पेठा और चीनी के सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए करनाल लैब में भेजा जाएगा। अगर सैंपल फेल पाए जाते हैं तो अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- भंवर सिंह, फूड सेफ्टी ऑफिसर