{"_id":"63012e8023b4ac03a61903d6","slug":"action-30-places-caught-in-20-days-electricity-theft-disconnected-connections-of-defaulter-consumers-charkhidadri-news-hsr639693083","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: 20 दिन में पकड़ी 30 बिजली चोरी, डिफाल्टर उपभोक्ताओं के काटे कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई: 20 दिन में पकड़ी 30 बिजली चोरी, डिफाल्टर उपभोक्ताओं के काटे कनेक्शन
विज्ञापन
चरखी दादरी। लंबे समय से बिल न भरने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। एक अगस्त से कार्रवाई जारी है और अब तक 400 उपभोक्ताओं के निगम टीमें कनेक्शन काट चुकी हैं। इतना ही नहीं इस कार्रवाई के साथ निगम टीमों ने 30 बड़ी चोरी पकड़ी हैं और कुंडी लगाकर चोरी करने वालों पर 12 लाख का जुर्माना ठोका है। निगम की डिफॉल्टर सूची में तीन हजार से अधिक उपभोक्ता शामिल हैं। वहीं, निगम अधिकारियों का कहना है कि इन सभी उपभोक्ताओं के प्रतिष्ठानों पर टीमें पहुंचकर कार्रवाई करेंगी।
बिजली निगम ने पिछले 20 दिनों में 400 डिफाल्टर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे हैं। इस दौरान 12 लाख रुपये की वसूली भी की गई है। निगम के उपभोक्ताओं की तरफ फिलहाल करीब 10 करोड़ रुपये बकाया है। इसकी वसूली के लिए डिविजन स्तर पर टीमें बनाई गई हैं और एक अगस्त से इन टीमों ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
शहर की अगर बात करें तो निगम का लाइन लोस 21 प्रतिशत है। इस मुहिम के तहत प्रत्येक डिफाल्टर उपभोक्ता तक पहुंचा जा रहा है। अगर उपभोक्ता बिल की बकाया राशि जमा करवा देता है तो उसे क्लीन चिट दे दी जाती है और आनाकानी करने वालों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। इस मुहिम के दौरान कर्मचारियों को उपभोक्ताओं के विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है। निगम सूत्रों के अनुसार कर्मचारियों के साथ लोगों की कनेक्शन काटने पर झड़प भी हो रही हैं। गत दिनों भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था जिसमें एक व्यक्ति की गिरफ्तारी भी हुई थी।
विज्ञापन
- पांच टीमों में शामिल किए 30 कर्मचारी
बिजली निगम के अधिकारियों ने बताया की नजर डिफाल्टर उपभोक्ताओं पर टिकी है। निगम की योजना है कि प्रत्येक डिफाल्टर के पास पहुंचकर रिकवरी की जाए। बिल का पैसा जमा न करने पर कनेक्शन काटा जा रहा है। इसके लिए निगम ने डिविजन स्तर पर पांच टीमें बनाई हैं। इन टीमों में 30 कर्मचारी शामिल किए गए हैं और वो दिन के अलावा रात में भी छापामारी कर रहे हैं। जरूरत पड़ने पर पुलिस की मदद भी ली जा रही है।
एक तरफ कार्रवाई तो दूसरी ओर व्यवस्था सुधार पर हो रहा काम
निगम ने घरेलू और वाणिज्यिक दोनों प्रकार के डिफाल्टर उपभोक्ताओं के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। शिक्षण संस्थान, फैक्टरी, धर्मशाला, सामुदायिक केंद्र, कोचिंग संस्थान पर टीमें पहुंचकर रिकवरी कर रही हैं। दूसरी ओर पिछले 20 दिनों में निगम ने 20 अतिरिक्त ट्रांसफार्मर शहर में लगाए हैं, ताकि कॉलोनियों से ओवरलोड की समस्या खत्म हो सके।
बिजली चोरी किसी सूरत में नहीं होने दी जाएगी। टीमें लगातार चेकिंग कर रही हैं। 20 दिनों में 30 बिजली चोरों पर 12 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। बिजली आपूर्ति भी नियमित की जा रही है। डिफाल्टर बकाया राशि को स्वेच्छा से निगम को जमा करवा दें अन्यथा कनेक्शन काटा जाएगा।
सुरेश कुमार, एसडीओ, बिजली निगम