फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Accused police jeep ran away

हत्या के प्रयास के आरोपी पुलिस जीप को कार से टक्कर मारकर कच्चे रास्ते से हुए फरार

Mon, 24 Aug 2020 08:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
Accused police jeep ran away
पुलिस से खुद को घिरा देखकर कार सवार बदमाश पुलिस जीप को टक्कर मारते हुए भाग निकला। इस दौरान कार चालक ने एएसआई को भी कुचलने की कोशिश की। हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी कार सवार को पुलिस तलाश कर रही थी। बाढड़ा-दादरी रोड पर रविवार रात सवा 12 बजे की ये घटना है। टीम इंचार्ज की शिकायत पर मुकेश और उसके एक अन्य साथी के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बाढड़ा थाना पुलिस को रविवार को सूचना मिली कि हत्या के प्रयास मामले का आरोपी हंसावास कलां निवासी मुकेश अपने एक अन्य साथी के साथ कार से गुजर रहा है। सूचना पर कारीमोद गांव के समीप गश्त कर रही पीसीआर व थाने से भी एक पुलिस टीम उसको दबोचने के लिए रवाना हो गई। बाढड़ा से थोड़ा आगे पेट्रोल पंप के समीप पुलिस को आरोपी की कार दिखाई दी। जिसके बाद पुलिस की टीमों ने कार को आगे और पीछे से घेर लिया। कार में मुकेश अपने एक साथी के साथ मौजूद था। मुकेश को पकड़ने के लिए जब पुलिस जीप से एक एएसआई नीचे उतरा तो चालक ने कार को तेज गति में दौड़ा दिया। पुलिस के मुताबिक कार सवार मुकेश ने एएसआई को कुचलने का भी प्रयास किया। एएसआई तो किसी तरह बच गया लेकिन आगे खड़ी पुलिस की जीप को आरोपी ने टक्कर मार दी। इसके बाद कच्चे रास्ते पर कार दौड़ाते हुए अपने साथी के साथ कार सवार मुकेश भाग निकला। एएसआई ने घटना की सूचना कंट्रोल रूम को। जिसके बाद पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुट गईं। हालांकि सोमवार शाम तक पुलिस आरोपियों का कोई सुुराग नहीं लगा पाई। पुलिस ने मुकेश और उसके साथी के खिलाफ धारा 186, 353, 307, 427 और 34 के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मुकेश ने छह माह पहले कार सवार दोस्तों पर दागी थी गोलियां
पुलिस प्रवक्ता सुमित सांगवान ने बताया कि हंसावास कलां निवासी मुकेश ने अपने एक साथी के साथ बीती 14 मार्च को तोशाम के सरल गांव निवासी राहुल, दीपक और गौरव की मारुति कार पर फायरिंग की थी। गोलियां कार के अगले और पिछले शीशे पर लगी और कार सवारों ने रात को खेत में छिपकर अपनी जान बचाई थी। वो अपने मामा के गांव हंसावास कलां आ रहे थे। राहुल की शिकायत पर पुलिस ने हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। राहुल का कहना था कि पहले उसने हंसावास कलां में मुकेश को पीटा था और इसके चलते वह उससे रंजिश रखे हुए था। इसी रंजिश में उनकी कार पर फायरिंग की गई। इसी मामले में पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घिरने पर वाहन को हथियार बना लेते हैं अपराधी
पुलिस से घिरने पर अपराधी अपने वाहन को हथियार बना लेते हैं। कई बार पूर्व में पुलिस के घिरने पर अपराधियों ने अपने वाहन से सिपाहियों को कुचलने का प्रयास किया है। एक साल के दौरान ही ऐसी आधा दर्जन घटनाएं हो चुकी हैं। साल भर पहले रोहतक रोड पर सांवड़ गांव के समीप पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग रहे बदमाशों ने बौंदकलां नहर पर तैनात पुलिसकर्मियों को भी कुचलने का प्रयास किया था। उनकी कार नहर से उतरते ही ट्रक से जा टकराई थी। पुलिस ने सैंट्रो सवार बदमाशों को घायलावस्था में गिरफ्तार किया था। इसके अलावा गत दिनों हिंडोल-सांवड़ टी-प्वाइंट पर शराब तस्करों ने पुलिस टीम को कुचलने का प्रयास किया था। करीब डेढ़ साल पहले लोहारु चौक पर भी पुलिसकर्मी को टाटा-407 से टक्कर मारने का प्रयास किया गया था।

वर्जन::
आरोपियों पर हत्या के प्रयास, ड्यूटी में बाधा डालने और सरकारी वाहन नुकसान पहुंचाने की मंशा से टक्कर मारने संबंधी केस दर्ज किया है। जल्द ही आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस टीमें क्षेत्र में दबिश दे रही हैं।
- वीर सिंह, बाढड़ा थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed