{"_id":"667f30410bf03b77c20b9394","slug":"accused-of-threatening-by-occupying-the-plot-case-registered-against-two-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1011-119590-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: भूखंड पर कब्जा कर धमकी देने का लगाया आरोप, दो पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: भूखंड पर कब्जा कर धमकी देने का लगाया आरोप, दो पर केस दर्ज
Sat, 29 Jun 2024 03:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 29 Jun 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
बाढड़ा। गांव मैहड़ा निवासी एक व्यक्ति ने दो लोगों पर भूखंड पर अवैध कब्जा करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। उसकी शिकायत पर बाढड़ा थाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मैहड़ा निवासी विरेंद्र ने बताया कि उसने गत अगस्त 2023 में भांडवा में बाढड़ा-लोहारू रोड पर एक 254 गज का भूखंड खरीदा था।
उसने भूखंड मालिक रविंद्र को 6.50 लाख रुपये देकर इसका कब्जा भी मौके पर ले लिया था। बाद में उसने भूखंड के चारों ओर छह फुट की दीवार निकाल दी। 24 जून को वह भूखंड संभालने के लिए भांडवा गया था। जब वह वहां पहुंचा तो पूर्व दिशा की दीवार टूटी मिली और इस जगह पर गांव के दो व्यक्तियों ने कब्जा किया हुआ था। जब उसने उक्त व्यक्तियों से भूखंड पर जबरदस्ती कब्जा करने के बारे में बात की तो आरोपियों ने उसे मारने की धमकी दी। अब उसने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों का भूखंड पर किया गया अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है।