फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Accused of killing a lineman and throwing his body in the canal, case registered against four people

Charkhi Dadri News: लाइनमैन की हत्या कर शव नहर में फेंकने का आरोप, चार लोगों केस दर्ज

Sun, 30 Jun 2024 03:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 30 Jun 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
Accused of killing a lineman and throwing his body in the canal, case registered against four people
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बौंदकलां। दस दिन पहले नहर में मिले सांकरोड निवासी बिजली निगम के लाइनमैन विष्णु की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। परिजनों ने चार लोगों पर विष्णु की हत्या कर शव नहर में फेंकने का आरोप लगाया है। बौंदकलां थाना पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में महेश ने बताया कि विष्णु सिंह (40) उसका सगा भाई था। विष्णु बिजली निगम में लाइनमैन कार्यरत था। 19 जून को सुबह आठ बजे वह खेत में चारा लेने गया था। उसके साथ गांव निवासी विनोद, कालिया, दीपू व विक्की भी गए थे। इसके बाद सुबह 11 बजे ग्रामीणों ने चारों को विष्णु के साथ ही देखा था। दोपहर दो बजे उसका चाचा कलम सिंह खेत में चारा काट रहा था। इस दौरान उसने चारों आरोपियों को देखा था, जबकि विष्णु उनके साथ नहीं था। इसके बाद शाम चार बजे विनोद उनके घर आया और विष्णु के कपड़े व फोन देकर चला गया। जब उसकी मां ने विष्णु के बारे में पूछा तो उसने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

परिजन विष्णु की तलाश करते हुए नहर के पास पहुंचे। वहां पर उक्त चारों व्यक्ति घूमते मिले। देर शाम तक विष्णु का पता नहीं लगने पर उन्होंने डायल 112 पुलिस को फोन किया और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सभी ने मिलकर विष्णु की जांच की तो लगभग डेढ़ से दो किलोमीटर दूरी पर विष्णु का शव नहर से बरामद हुआ। उसके शरीर और सिर में चोट के निशान मिले। 20 जून को सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया और इसके बाद परिजनों ने अपने स्तर जांच की तो उक्त चारों लोगों पर शक हुआ। इसके आधार पर शिकायत पुलिस को दी गई। एसएचओ बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने बताया कि विनोद, कालिया, दीपू व विक्की पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। जो तथ्य सामने आएंगे, उसी अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप : बेरहमी से पीटकर की हत्या
परिजनों का आरोप है कि पहले चारों आरोपियों ने विष्णु को बेरहमी से पीटा और फिर हत्या के सबूत मिटाने के लिए उसे नहर में फेंक दिया। नहर में दो फुट से भी कम पानी था। इसमें डूबने से विष्णु की मौत नहीं हो सकती। परिजनों ने पुलिस से मामले की गहनता से जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed