{"_id":"61c60ee298480d1f863e83e8","slug":"accused-of-grabbing-2-53-lakh-on-the-pretext-of-job-arrested-from-zirakpur-charkhidadri-news-hsr6203002131","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी का झांसा देकर साढे़ 23 लाख हड़पने का आरोपी जीरकपुर से काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी का झांसा देकर साढे़ 23 लाख हड़पने का आरोपी जीरकपुर से काबू
विज्ञापन
फोटो 22 पुलिस गिरफ्त में ठगी का आरोपी।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। खुद को पुलिस अधिकारी बताकर डेढ़ साल पहले शहर निवासी तीन व्यक्तियों से उनके बच्चों को पुलिस में नौकरी लगवाने का झांसा देकर साढ़े 23 लाख हड़पने के आरोपी को दादरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। झज्जर घाटी निवासी आरोपी जयभगवान की गिरफ्तारी जीरकपुर से हुई है। सितंबर 2019 में उसके खिलाफ ठगी का केस दर्ज हुआ था और इसके बाद से ही पुलिस को उसकी तलाश थी। आरोपी को स्पेशल स्टाफ ने गुप्त सूचना के आधार पर काबू किया।
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि दादरी निवासी युद्धवीर पुत्र बल्लूराम, राजेश पुत्र शीशराम और राजू पुत्र रामफल ने 19 सितंबर 2019 को सिटी थाने में एक शिकायत दी थी। शिकायतकर्ताओं का आरोप था कि झज्जर घाटी निवासी जयभगवान ने खुद को उनके सामने पुलिस अधिकारी बताया और महकमे में ऊपर तक जान-पहचान होने की बात कहकर उनके बच्चों को पुलिस विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। उसने पुलिस की वर्दी में खुद के फोटो भी दिखाई, जिससे उन्हें उस पर यकीन हो गया। उसकी बातों पर विश्वास कर तीनों ने उसे साढ़े 23 लाख रुपये दे दिए।
प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत कर्ताओं का आरोप था कि इसके बाद आरोपी दादरी से चंपत हो गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने इस संबंध में 16 सितंबर 2019 को ही आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। प्रवक्ता पवन ने बताया कि स्पेशल स्टाफ टीम को गुप्त सूचना मिली की आरोपी जयभगवान जीरकपुर में है। इसके बाद पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर उसे काबू कर लिया। आरोपी को दादरी पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है और फिलहाल उससे पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
लाखों हड़पने के बाद खोली चाय की दुकान
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाखों रुपये ऐंठने की बात कबूल ली है। वहीं, आरोपी ने बताया कि रुपये लेने के बाद वो जीरकपुर आ गया और किसी को उस पर शक न हो इसके लिए उसने चाय की एक दुकान खोल ली।