फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Accused of firing in Misri arrested

मिसरी में फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
Accused of firing in Misri arrested
चरखी दादरी। मिसरी में तीन दिन पहले हुई फायरिंग की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी ने खुलासा किया है कि गत 19 फरवरी की रात हुए विवाद में उनका पक्ष मजबूत रहे, इस मंशा के साथ उसने अपने ही चाचा के मकान पर फायरिंग करवाई थी। इस योजना में फतेहगढ़ निवासी उसका दोस्त भी शामिल था।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि मिसरी निवासी भूप सिंह ने उसके घर के बाहर रात को फायर करने की शिकायत बौंदकलां थाना पुलिस को दी थी। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस मामले में सीआईए स्टाफ ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक मार्च को फायरिंग के आरोपी पवन उर्फ जोनी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शिकायतकर्ता भूप सिंह का भतीजा है और उसने बताया कि गत 19 फरवरी की रात हुए विवाद में उनके पक्ष में पुलिस कार्रवाई करवाने के लिए उसने अपने ही चाचा के मकान में गोली चलाई। उसने खुलासा किया कि फतेहगढ़ निवासी उसका दोस्त नवीन भी इस योजना में उसके साथ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed