फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Accused of cheating people in name of fetal sex test arrested from Bahadurgarh

Charkhi Dadri: अल्ट्रासाउंट के बाद मोबाइल में हार्टबीट चेक कर गर्भ में लड़का बताया, बहादुरगढ़ से धरा आरोपी

Mon, 10 Oct 2022 04:31 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 10 Oct 2022 04:31 PM IST
सार

बहादुरगढ़ में रहने वाला एक शख्स दादरी समेत अन्य जिलों से भ्रूण लिंग जांच कराने के नाम पर गर्भवती महिलाओं के परिजनों से हजारों रुपये लूट रहा है। इस आधार पर गत सप्ताह डिकोय तैयार किया गया।

विज्ञापन
Accused of cheating people in name of fetal sex test arrested from Bahadurgarh
पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, गुप्तचर विभाग और चरखी दादरी स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने बहादुरगढ़ से भ्रूण लिंग जांच के नाम पर लोगों से ठगी करने के आरोपी को दबोचा है। आरोपी ने सामान्य अल्ट्रासाउंड कराने के बाद मोबाइल में हार्ट रेट चेक कर डिकोय को लड़का बताया। इसके तुरंत बाद टीम ने उसे दबोच लिया। आरोपी राजबीर मूल रूप से शामली (उत्तर-प्रदेश) के गांव बामनोली का रहने वाला है और पिछले कई साल से बहादुरगढ़ में रह रहा है। आरोपी से 30 हजार में से 28 हजार 770 रुपये बरामद किए गए हैं। इस मामले के तार नोएडा से भी जुड़े हैं।

विज्ञापन


भ्रूण लिंग जांच कराने के नाम पर ठगी करने के आरोपी को पकड़ने के लिए मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, दादरी गुप्तचर विभाग और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मिलकर जाल बुना। इसके लिए डिकोय तैयार किया गया और डिकोय के पति के रूप में भ्रूण लिंग जांच करने वाले के सामने स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी को पेश किया गया। उससे 30 हजार में सौदा तय हुआ। रविवार सुबह 12 बजे दलाल बहादुरगढ़ में डिकोय से मिला। आरोपी राजबीर उसे बहादुरगढ़ के सेक्टर-6 स्थित ब्रह्मप्रकाश डायग्नोस्टिक सेंटर ले गया, लेकिन वहां चिकित्सक का रेफरल सर्टिफिकेट मांगा गया। इसके बाद दलाल ने यह प्रक्रिया पूरी की और फिर डिकोय का अल्ट्रासाउंड करवा दिया।
विज्ञापन

 
टीम की कार्रवाई को लेकर डिप्टी सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि आरोपी ने अल्ट्रासाउंड केंद्र से बाहर आते किसी शख्स को फोन किया और इसके बाद मोबाइल में हार्ट रेट देखकर डिकोय के गर्भ में लड़का बता दिया। ताक में बैठी संयुक्त टीम ने इशारा पाकर राजबीर को मौके पर ही दबोच लिया। उससे 30 हजार में से 28770 रुपये बरामद किए गए। आरोपी राजबीर ने बताया कि बाकी रुपये रेफरल और अल्ट्रासाउंड समेत फोटो स्टेट कराने में खर्च हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार प्रशासन को सूचना मिली थी कि बहादुरगढ़ में रहने वाला एक शख्स दादरी समेत अन्य जिलों से भ्रूण लिंग जांच कराने के नाम पर गर्भवती महिलाओं के परिजनों से हजारों रुपये लूट रहा है। इस आधार पर गत सप्ताह डिकोय तैयार किया गया। पांच दिन पहले भी संयुक्त टीम ने जाल बिछाया था और आरोपी टीम को नोएडा तक ले गया था, लेकिन उस दौरान बात नहीं बन पाई। इसके बाद रविवार का दिन भ्रूण लिंग जांच के लिए आरोपी ने तय किया और डिकोय को भ्रूण लिंग जांच कराने के लिए बहादुरगढ़ बुलाया। इस प्रयास में झज्जर पीएनडी टीम का भी सहयोग लिया गया और यह रेड सिरे चढ़ गई।
 
यूपी प्रशासन से नहीं मिला साथ, फ्लॉप गई रेड
दशहरे के दिन भी दलाल राजबीर ने डिकोय को बुलाया था। यहां तक कि आरोपी ने संयुक्त टीम को नोएडा तक की सैर करवा दी। संयुक्त टीम में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि उस दौरान यूपी प्रशासन से सहयोग नहीं मिल पाया और रेड फ्लॉप हो गई। वहां स्थित संस्थान पर रेड करने के लिए स्थानीय पीएनडीटी टीम चाहिए थी, लेकिन यह सहयोग दादरी से पहुंची टीम को नहीं मिला।

नोएडा से यूं जुड़े हैं तार
काबू किए गए आरोपी राजबीर ने बताया कि वो भ्रूण लिंग जांच के केस नोएडा ही ले जाता है। रविवार होने के चलते वो वहां नहीं जा पाया और उसे बहादुरगढ़ में अल्ट्रासाउंड करवाकर रिपोर्ट में हार्ट रेट देखकर गर्भ में पल रहे शिशु का लिंग बताने का ख्याल आया। उसने सारी औपचारिकताएं पूरी कर अल्ट्रासाउंड कराया और फिर अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट व्हाट्सएप के जरिये भेज दी। कुछ देर बाद महिला के गर्भ में लड़का बता दिया। आरोपी ने जिस शख्स से बात की है वो नोएडा का रहने वाला है।


संयुक्त टीम ने आरोपी राजबीर को बहादुरगढ़ से दबोचा है। उसके खिलाफ बहादुरगढ़ थाने में हमने केस दर्ज करवा दिया है। 30 हजार रुपये में सौदा तय हुआ और आरोपी ने मोबाइल में हार्ट बीट देख लड़का बता दिया। झज्जर प्रशासन का हमें कार्रवाई में सहयोग मिला। - डॉ. कृष्ण सिंह, सीएमओ, चरखी दादरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed