फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Accused of cheating 1.5 million to get a job in the army, Case filed on two

सेना में नौकरी लगवाने के लिए 15 लाख ठगने का आरोप, दो पर केस दर्ज

Wed, 31 Mar 2021 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Accused of cheating 1.5 million to get a job in the army, Case filed on two
सेना में भर्ती करवाने के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। फतेहगढ़ निवासी व्यक्ति की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मधमाधवी निवासी अमित और उसके साथी धर्मेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि दोनों ने मिलीभगत कर फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी शिकायतकर्ता को दिया और रुपये वापस देने में अब आनाकानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में फतेहगढ़ निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि मधमाधवी निवासी धर्मपाल से उसका करीब तीन साल पहले संपर्क हुआ था। उसने उसे बताया कि उसका पोता अमित और उसका साथी धर्मेंद्र युवाओं को सेना में भर्ती करवाते हैं। इस पर उसने अपने लड़के नरेंद्र और भतीजे सुनील कुमार के लिए बात की। इसके बाद अमित और उसका साथी धर्मेंद्र उससे 15 लाख रुपये नकद ले गए। कुछ दिन बाद आरोपियों ने सत्यापन का झूठा पत्र उनके पास भेजा। इसके चलते उन्होंने पुलिस वेरिफिकेशन भी करवाई।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया 19 दिसंबर 2019 को उनके पास आरोपियों ने उनके पास 153 इंफेंट्री बटालियन टीए का नियुक्ति पत्र भी भेजा और छह माह में नियुक्ति होने की बात कही। ओमप्रकाश ने बताया कि धर्मेंद्र ने उसकी प्रीतम नामक व्यक्ति से बात करवाई और उसे कर्नल बताया। ओमप्रकाश ने बताया कि जब उन्होंने नियुक्ति पत्र की जांच की तो पता चला कि इस पर लगाई मुहर और हस्ताक्षर जाली है। जब उन्होंने आरोपियों से इस संबंध में बातचीत की तो वे उनके पास आए और नियुक्ति पत्र ले गए। इसके बाद भी आरोपी उनके पास अलग-अलग नंबरों से फोन कर जल्द नियुक्ति होने का आश्वासन देते रहे। शिकायतकर्ता ने बताया कि अब आरोपी 15 लाख रुपये देने में आनाकानी कर रहे हैं। जांच अधिकारी एएसआई विक्रम ने बताया कि इस संबंध में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच पुलिस कर रही है और जो तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed