फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Accused of calling a young man home, holding him hostage and beating him

Charkhi Dadri News: युवक को घर बुला बंधक बनाने व मारपीट करने का आरोप

Mon, 25 May 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 25 May 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Accused of calling a young man home, holding him hostage and beating him
चरखी दादरी। दादरी सिटी थाना पुलिस ने एक युवक को बंधक बनाकर मारपीट करने, दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने और 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में दंपती समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, झज्जर जिला निवासी शिकायतकर्ता युवक एक दुकान पर काम करता है, जहां उसकी दोस्ती दादरी निवासी एक युवक और उसकी पत्नी से मोबाइल पर हुई थी। शनिवार को महिला ने फोन कर युवक को अपने घर बुलाया। यहां महिला के पति और उसके दोस्तों ने उसे बंधक बना मारपीट की। साथ ही दुष्कर्म का केस दर्ज कराने की धमकी देकर 10 लाख रुपये मांगे। युवक ने अपने दोस्त को फोन कर रुपयों का इंतजाम करने को कहा। जब महिला का पति और उसका साथी रुपये लेने गए, तब पीछे से महिला ने पुलिस को अपने साथ दुष्कर्म होने की सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को जांच में दुष्कर्म का कोई साक्ष्य नहीं मिला।
विज्ञापन

इसी दौरान, बस स्टैंड पुलिस चौकी को सूचना मिली कि दो युवक 10 लाख रुपये लेने आए हैं। पुलिस मुस्तैदी दिखाते हुए बस स्टैंड के पीछे पहुंची तो एक युवक मौके से भाग गया तथा दूसरे को पुलिस ने बाइक सहित काबू कर लिया। काबू किए युवक ने पुलिस को बताया कि उन्होंने साजिश के तहत उक्त युवक को घर बुलाकर बंधक बनाया और महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप का डर दिखाया है। दादरी सिटी थाना पुलिस ने दंपती सहित चार नामजद और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed