फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Accused of breaking open shop and stealing money arrested

Charkhi Dadri News: दुकान का ताला खोलकर रुपये चुराने का आरोपी किया गिरफ्तार

Fri, 26 Dec 2025 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 26 Dec 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Accused of breaking open shop and stealing money arrested
बौंद कलां। दादरी जिला पुलिस टीम ने दुकान का ताला खोलकर चोरी करने के आरोपी को ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत 24 घंटे में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कस्बा बौंद कलां निवासी दीपक उर्फ काला के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि बुधवार को बौंद कलां पुलिस थाने में एक परचून की दुकान में चोरी होने की सूचना मिली थी। सूचना पर हेड कांस्टेबल मंजीत सिंह व सिपाही सुनील मौके पर पहुंचे। बौंद कलां निवासी राजेश ने पुलिस को शिकायत दी कि 23 दिसंबर की शाम को वह अपनी दुकान का शटर बंद कर ताला लगाकर घर चला गया था। बुधवार को जब उसने शटर का ताला खोला तो देखा कि दुकान में रखा मिट्टी का गुल्लक टूटा हुआ था और उसमें से हजारों रुपये की नकदी गायब थी।
विज्ञापन

उसने शिकायत में बताया कि 23-24 दिसंबर की रात को अज्ञात चोर ने दुकान का ताला खोलकर रुपये चोरी किए हैं। जिस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। बुधवार को ही हेड कांस्टेबल मंजीत ने कस्बा बौंद कलां निवासी आरोपी दीपक उर्फ काला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने जिस चाबी से दुकान का ताला खोलकर चोरी की थी, वह चाबी उसके मकान से बरामद की और चोरी किए 4700 रुपये बरामद किए। वीरवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed