{"_id":"64aafbff4a1f74738000ef66","slug":"accused-of-breaking-into-the-house-assault-and-vandalism-case-against-ten-charkhidadri-news-c-126-1-shsr1011-2709-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने का आरोप, दस पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने का आरोप, दस पर केस
Sun, 09 Jul 2023 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 09 Jul 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
बौंदकलां। गांव सांजरवास निवासी एक युवक ने कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। हमले में घायल युवक के बयान पर बौंदकलां थाना पुलिस ने दस लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में घायल रोहित ने बताया कि सात जुलाई को रात सवा दस बजे वह अपने घर पर मौजूद था। उसी दौरान दस युवक डंडे लेकर उसके घर आए और मारपीट करने लगे। झगड़े का शोर सुनकर उसकी मौसी ने बचाव करने की कोशिश की तो आरोपियाें ने उन पर भी हमला किया। हमले में रोहित और उसकी मौसी को चोटें लगी। घायल का आरोप है कि उक्त युवकों ने उसके घर का सामान और दरवाजे भी तोड़ दिए। बाद में युवक उसे धमकी देकर बाइक पर सवार होकर वहां से चले गए। झगड़े में घायल होने के कारण परिजनों ने उन्हें बौंद सीएचसी में दाखिल कराया। वहां से उन्हें पीजीआई रेफर किया गया। अब उसने पुलिस को अपने बयान दर्ज कराकर आरोपियों पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई।