{"_id":"65fb2f23fda19de3a1086724","slug":"accused-of-blackmailing-wife-by-making-nude-video-for-not-getting-bullet-in-dowry-charkhidadri-news-c-21-hsr1034-345477-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: दहेज में बुलेट न मिलने पर नग्न वीडियो बनाकर पत्नी को ब्लैकमेल करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: दहेज में बुलेट न मिलने पर नग्न वीडियो बनाकर पत्नी को ब्लैकमेल करने का आरोप
Thu, 21 Mar 2024 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 21 Mar 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला निवासी एक महिला ने दहेज प्रताड़ना को लेकर अपने पति के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। महिला का आरोप है कि दहेज में बुलेट न मिलने पर उसके पति ने उसका नग्न वीडियो बनाया और इसके जरिये उसे ब्लैकमेल भी किया। पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दी है और उसमें ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर भी दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी नवंबर 2022 में झज्जर जिले के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। उसका पति सेना में कार्यरत है। पीड़िता ने बताया कि शादी में उसके पिता ने हैसियत से ज्यादा खर्च किया था। इसके बावजूद शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने उसका नग्न वीडियो बनाया है और इसके जरिये वह उसे बाइक लाने के लिए ब्लैकमेल भी करता है। पिछले वर्ष आरोपियों ने पीट कर उसे घर से निकाल दिया। महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष को लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन पर कोई असर नहीं हुआ। इस कारण अगस्त 2023 से वह अपने मायके में रह रही है। अब उसने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।