फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Accused of assaulting shopkeeper with knife, case registered

दुकानदार पर चाकू से हमला करने का आरोपी नामजद, केस दर्ज

Fri, 15 Jan 2021 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Accused of assaulting shopkeeper with knife, case registered
किराना स्टोर संचालक की जांघ पर चाकू घोंपने के आरोपी युवक को पुलिस ने नामजद कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान भिवानी निवासी नसीब के रूप में हुई। आरोपी काफी समय से शहर के रोहतक रोड पर एक किराये के मकान में रहता था। वहीं, घायल किराना स्टोर संचालक को रोहतक पीजीआई में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मामले के अनुसार वीरवार रात करीब सवा आठ बजे दुकानदार मनीष दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान आरोपी दुकान में आने लगा तो मनीष ने उसे रोकते हुए बाहर जाने की बात कही।
विज्ञापन

इस पर आरोपी ने मनीष को दुकान से बाहर ले आया और मौका पाकर उसकी जांघ पर चाकू से वार कर दिया था। चाकू से वार करते ही आरोपी फरार हो गया था। लहूलुहान मनीष के शोर को सुनकर दुकान के कर्मचारी बाहर आए और परिजनों को सूचित किया। घायल मनीष को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया था और वहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर रखा है। सिटी थाना के कार्यवाहक प्रभारी वीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को शहर पुलिस ने घायल मनीष के बयान के आधार पर मूल रूप से भिवानी निवासी नसीब के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed