फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Accused of assaulting jewellers for refusing to buy jewellery

Charkhi Dadri News: आभूषण खरीदने से मना करने पर ज्वेलर्स से मारपीट करने का आरोप

Tue, 11 Nov 2025 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 11 Nov 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Accused of assaulting jewellers for refusing to buy jewellery
चरखी दादरी। दादरी के रेलवे रोड स्थित हर्ष ज्वेलर्स नामक दुकान के संचालक ने सोमवार दोपहर को बाइक सवार चार युवकों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। दादरी की गांधी नगर कॉलाेनी निवासी सुरेंद्र ने बताया कि उसकी स्थानीय रेलवे रोड पर हर्ष ज्वेलर्स नाम से दुकान है। सोमवार दोपहर को वह दुकान पर मौजूद था। उसी दौरान दो बाइकों पर सवार होकर चार युवक वहां आए। उनमें से एक युवक ने उससे पुराने आभूषण खरीदने की बात कही। सुरेंद्र के अनुसार जब उसने आभूषण खरीदने से मना किया तो उक्त युवक ने उसके साथ गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। उसी दौरान बाइकों पर सवार अन्य युवक भी आ गए और मारपीट शुरू कर दी।

सुरेंद्र के अनुसार जब वह बचाव करने लगा तो उक्त चारों युवक बाइकों पर सवार होकर फरार हो गए और रेलवे रोड पर मंदिर के सामने एक युवक बाइक से भी गिर गया। सुरेंद्र ने आरोप लगाया है कि उक्त युवक जाते-जाते उसकी दुकान से चांदी के आभूषण भी ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही दादरी सिटी थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इस घटना में जिन युवकों पर आरोप लगा है, उनमें से एक युवक को चोटिल होने के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed