फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Accused arrested with two illegal pistols and 12 cartridges

Charkhi Dadri News: दो अवैध पिस्तौल और 12 कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार

Sat, 29 Aug 2026 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 29 Aug 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested with two illegal pistols and 12 cartridges
बौंदकलां। अपराध एवं अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दादरी पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने एक व्यक्ति को दो अवैध हथियार, दो मैगजीन और 12 कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव निमड़ी का रहने वाला हरिकेश है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बौंदकलां में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि वीरवार को स्पेशल स्टाफ की टीम अपराधों की रोकथाम और गश्त के दौरान पीर बाबा, बौंदकलां के नजदीक मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि निमड़ी निवासी हरिकेश अवैध हथियार लेकर निमड़ी-बौंद सड़क पर मंदिर के पास खड़ा है और किसी स्थान पर जाने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

टीम जब मंदिर के पास पहुंची तो करीब 100 मीटर दूर एक व्यक्ति हाथ में सफेद रंग का मिठाई का थैला लेकर बौंद की तरफ पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस वाहन को देखकर वह अचानक पीछे मुड़कर खेतों की ओर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस कर्मचारियों ने उसे थैले सहित काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हरिकेश बताया। तलाशी लेने पर थैले से अखबार में लिपटे दो अवैध हथियार, दो मैगजीन और 12 कारतूस बरामद हुए। इनमें एक ब्रेटा पिस्तौल के साथ दो मैगजीन और नौ कारतूस तथा एक देसी कट्टा और तीन कारतूस शामिल थे। आरोपी से हथियारों का लाइसेंस मांगा गया लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस ने हथियारों और कारतूसों को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed