{"_id":"67f577cf49028513da0e7fec","slug":"accused-arrested-for-extorting-rs-99000-from-doctoraccused-arrested-for-extorting-rs-99000-from-doctor-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-134875-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: विजिलेंस अधिकारी बन चिकित्सक से 99,000 ऐंठने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: विजिलेंस अधिकारी बन चिकित्सक से 99,000 ऐंठने का आरोपी गिरफ्तार
Wed, 09 Apr 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
दादरी शहर थाना पुलिस की गिरफ्त में चिकित्सत्से रुपये ऐंठने का आरोपी पवन।
चरखी दादरी। नकली विजिलेंस अधिकारी बनकर चिकित्सक से 99,000 रुपये ऐंठने के आरोपी को दादरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पवन भिवानी जिले के जताई गांव का रहने वाला है। उससे 14,100 रुपये बरामद हुए हैं जबकि 84,900 रुपये बरामद करने के लिए पुलिस ने उसे कोर्ट से रिमांड पर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि निमली निवासी नानूराम ने पुलिस को एक शिकायत दी थी। इसमें उसने बताया था कि वह निमली गांव में प्राइवेट क्लीनिक पर डॉक्टर है। 10 फरवरी 2025 को दोपहर करीब दो बजे क्लीनिक पर नीली बत्ती लगी गाड़ी आकर रुकी। उसमें एक व्यक्ति उतरकर उसके पास आया और खुद को कभी विजिलेंस से तो कभी मुख्यमंत्री उड़नदस्ता में तैनात बताया।
नानूराम ने बताया कि उक्त व्यक्ति ने उसे छह माह की सजा कराने की धमकी दी और बचने के लिए एक लाख रुपये मांगे। इसके बाद उसने डरा धमकाकर उसे गाड़ी में बैठा लिया और दादरी सेंट्रल बैंक ले गया। नानूराम ने घबराकर उसे 99,000 रुपये दे दिए और इसके बाद उक्त व्यक्ति उसे छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
11 फरवरी को उक्त शख्स ने नानूराम को कॉल कर किसी के सामने इस बात का जिक्र न करने की बात कही। वहीं, नानूराम की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया। प्रवक्ता ने बताया कि सात अप्रैल को शहर थाने में तैनात एएसआई संदीप ने भिवानी के जताई गांव निवासी आरोपी पवन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी भिवानी के कीर्ति नगर से बरामद कर ली।
वहीं, आरोपी ने कुछ रकम पुलिस को बरामद करवाई और बाकी 84,900 रुपये घर में छिपाकर रखने की बात कबूल की। आरोपी से दो मोबाइल फोन और एक मेडिकल सर्टिफिकेट बरामद हुआ।