फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Accused arrested for duping Rs 36,487

Charkhi Dadri News: लिमिट बढ़ाने के बहाने से 36,487 रुपये ठगने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 21 Oct 2024 05:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 21 Oct 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for duping Rs 36,487
चरखी दादरी। गांव कलियाणा निवासी बिजली निगम में कार्यरत एक व्यक्ति को क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 36,487 की ठगी के आरोपी को पुलिस ने काबू किया है। उसकी पहचान हिमाचल प्रदेश के रावली महदूध निवासी विपिन कुमार के रूप में हुई है। दादरी साइबर थाना पुलिस ने आरोपी को हरिद्वार से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

गांव कलियाणा निवासी दलबीर सिंह ने 31 मई को दादरी साइबर पुलिस थाने में ठगी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने बताया कि 30 मार्च को उनके पास एक महिला का फोन आया और उसने स्वयं को आईसीआईसीआई बैंक की कर्मचारी बताया।
विज्ञापन

उसने कहा कि उनकी क्रेडिट कार्ड की लिमिट पांच लाख तक कर देंगे। उन्होंने व्यक्तिगत डिटेल मांगी और साथ अपना आईडी कार्ड व्हाट्सएप पर भेजा। इस पर दलबीर ने अन्य जानकारी भी दे दी। कुछ देर बाद उसके पास 36,487 रुपये कटने का संदेश आया। तब उन्हें ठगी होने का पता चला। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed