फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   accident

साढू के दाह-संस्कार में शरीक होने गया था पिता, पीछे से दुकान संभाल रहे इकलौते बेटे की हादसे में गई जान

Thu, 29 Aug 2019 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
accident
फोटो 32 ट्रक के कैबिन को जेसीबी से तोड़कर शव बाहर निकालते हुए। - फोटो : CharkhiDadri
। मंदोली के समीप बुधवार शाम हुए सड़क हादसे में आदमपुर डाढ़ी निवासी विजय के इकलौते बेटे राहुल की मौत हो गई। दुर्घटना के समय राहुल टायर का पंचर बनाने के लिए कैंटर के नीचे लेटा हुआ था। राहुल के मौसा और उसके पिता विजय के साढ़ू (साली का पति) की मंगलवार को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। विजय बुधवार सुबह दाह-संस्कार में शरीक होने रेवाड़ी गया हुआ था। पीछे से उसकी इकलौती संतान हादसे में काल का शिकार हो गई। सिविल अस्पताल पहुंचे विजय का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन

दादरी-महेंद्रगढ़ रोड पर मंदोली गांव के समीप हुआ हादसा इतना भीषण था कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक चालक लाभ सिंह का शव केबिन में फंस गया। दुर्घटना के करीब 40 मिनट बाद लाभ सिंह के शव को बाहर निकाला जा सका। इसके लिए पुलिस को क्रेन की मदद लेनी पड़ी। वहीं, पंचर बना रहे राहुल के पेट के ऊपर से कैंटर के टायरों का पिछला जोड़ा गुजर गया। वहीं, कैंटर चालक श्यामलाल भी दोनों वाहनों के बीच पीसने से मौत हो गई।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल पहुंचे मृतक राहुल के पिता विजय ने बताया कि उसने चार साल पहले ही घसोला बस स्टॉप के समीप पंचर की दुकान खोली थी। पिछले दो सालों से राहुल उसका हाथ बटा रहा था। विजय ने बताया कि मंगलवार को सड़क हादसे में उसके साढ़ू की मौत हो गई थी। बुधवार सुबह उनका दाह-संस्कार किया जाना था और इसके चलते वह राहुल को दुकान खोलने की बात कहकर रेवाड़ी चला गया था। विजय ने बताया कि फोन पर उसे दुर्घटना की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि राहुल उनकी इकलौती संतान थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद जाम हुआ दादरी-महेंद्रगढ़ रोड
बुधवार शाम करीब चार बजे यह हादसा हुआ। हादसे के बाद दोनों वाहन सड़क पर ही खड़े हो गए और महेंद्रगढ़ से दादरी की तरफ आने वाले वाहनों की कतार लग गई। करीब 40 मिनट बाद पुलिस टीमें मौके पर पहुंची और पुलिस ने वाहनों को हटवाकर ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु करवाई। कुछ देर के लिए पुलिस ने इस मार्ग को वन-वे करवा दिया और दोनों तरफ के वाहनों को एक लेन से ही गुजारा गया।
एक घंटे में क्रेन और जेसीबी ने हटाए गए दोनों वाहन
सदर थाना पुलिस सहित ट्रैफिक पुलिस व आदमपुर चौकी पुलिस हादसे के बाद मौके पर पहुंची। इस दौरान रोड ब्लॉक मिलने पर पुलिस ने मौके पर एक जेसीबी और क्रेन मंगवा ली। क्रेन और जेसीबी के जरिए करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया जा सका। वहीं, ट्रक में फंसे चालक के शव को जेसीबी से केबिन तोड़कर बाहर निकाला जा सका।
हादसे के बाद बचाव कार्य में जुटे राहगीर
हादसे के बाद यहां से गुजर रहे लोगों ने अपने वाहन रोक लिए और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। हालांकि इन राहगीरों को तीनों मृतकों को बचाने का मौका नहीं मिल पाया। उनके पास पहुंचने से पहले ही तीनों दम तोड़ चुके थे। राहगीरों ने घायल को निजी वाहन में सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहीं, पुलिस आने के बाद भी राहगीर बचाव कार्य में जुटे रहे।
नौंवी पास कर राहुल ने छोड़ दी थी पढ़ाई
आदमपुर डाढ़ी निवासी विजय ने चार साल पहले घसोला गांव के समीप पंचर की दुकान की थी। राहुल ने नौंवी पास करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। पिछले दो सालों से वह अपने पिता के साथ ही दुकान संभाल रहा था।

तीनों मृतकों का पोस्टमार्टम वीरवार सुबह करवाया जाएगा। यमुनानगर निवासी मृतक श्यामलाल और पटियाला के लाड बंजारा निवासी लाभ सिंह के परिजनों को हमने सूचित कर दिया है और वो वहां से चल पड़े हैं। दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था बहाल करवा दी थी।
-नरेंद्र कुमार, सदर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed