फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   ac busses not in dadri depot

Charkhi Dadri News: दादरी डिपो को नहीं मिलीं एसी बसें, आरामदायक सफर से यात्री वंचित

Mon, 09 Jun 2025 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 09 Jun 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
ac busses not in dadri depot
चरखी दादरी बस स्टैंड परिसर। संवाद
परिवहन
विज्ञापन

फोटो 31
चरखी दादरी बस स्टैंड परिसर। संवाद
- दस माह पहले डिपो की ओर से भेजी गई थीं पांच एससी बसों की मांग, मुख्यालय ने अब तक बेड़े में शामिल नहीं की एक भी एसी बस
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। रोडवेज बस यात्रियों को गर्मी से राहत दिलवाने के लिए परिवहन विभाग की ओर से 10 माह पहले 5 एसी बसों की मांग मुख्यालय भेजी गई थी। वहीं, लंबा समय गुजर जाने के बाद भी चरखी दादरी डिपो के बेड़े में एक भी एसी बस शामिल नहीं की गई है। इससे यात्री गर्मी के मौसम में आरामदायक सफर से वंचित हैं।
वहीं, यात्रियों को एसी बसों की सुविधा नहीं मिलने से सफर करते समय परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लंबी दूरी का सफर करने वाले यात्रियों ने सरकार से परिवहन बेड़े में एसी बसों को शामिल करने की मांग की है। ताकि, यात्रियों को गर्मी से राहत मिल सके।
विज्ञापन

दादरी परिवहन विभाग की ओर से लंबी दूरी तक रोडवेज बसों का संचालन शुरू करने के बाद यात्रियों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। लेकिन, परिवहन बेड़े में एसी बसों की सुविधा नहीं होने से अधिकतर यात्री बढ़ते गर्मी के प्रकोप के कारण लंबी यात्राओं से दूरी बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते परिवहन विभाग को आर्थिक नुकसान वहन करना पड़ रहा है। स्थानीय यात्रियों ने परिवहन प्रशासन से रोडवेज की बसों में एसी बसों को शामिल करवाने की मांग की है। ताकि, गर्मी में लंबा सफर आरामदायक हो जाए।

- इन लंबे रूटों पर होता है बसों का संचालन
दादरी डिपो से करीब 10 लंबे रूटों पर बसों का संचालन किया जाता है, लेकिन, किसी रूट पर एसी बस की सुविधा नहीं है। लंबे रूटों पर दादरी-दिल्ली, दादरी-चंडीगढ़, दादरी-खाटूश्याम, दादरी-हरिद्वार, दादरी-पटियाला शामिल हैं।
- प्रतिदिन 30 हजार यात्री करते हैं सफर
दादरी परिवहन विभाग के बेड़े में फिलहाल 101 बसें शामिल हैं। दूसरी तरफ प्रतिदिन डिपो की बसों में करीब 30 हजार यात्री सफर करते हैं। यात्रियों की संख्या के लिहाज से फिलहाल बेड़े में करीब 70 बसें कम हैं। वहीं, डिपो के अधिकारियों की मानें तो जल्द ही 15 नई बसें डिपो के बेड़े में शामिल होने की उम्मीद है। इसके बाद यात्रियों को फायदा होगा।

वर्सन:
हमने एसी बसों की मांग भेजी हुई है। मुख्यालय से बसें मुहैया कराते ही लंबे रूटों पर यात्रियों के लिए इनका संचालन शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल, हमारे पास एसी बसों के पहुंचने की कोई भी जानकारी नहीं है।
-नवीन शर्मा, महाप्रबंधक, दादरी परिवहन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed