फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   AAP officials and workers expressed anger over Kejriwal's arrest

Charkhi Dadri News: केजरीवाल की गिरफ्तारी पर आप पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जताया रोष

Sat, 23 Mar 2024 03:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 23 Mar 2024 03:40 PM IST
विज्ञापन
AAP officials and workers expressed anger over Kejriwal's arrest
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर जिले में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रोष जाहिर किया है। बस स्टैंड के पीछे स्थित कार्यालय में आप पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। इसमें मुख्य रूप से कुरुक्षेत्र स्थित सीएम आवास का घेराव को लेकर भी चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य शिवेंद्र उर्फ रिंपी फौगाट ने की। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हाईकमान के आदेशानुसार हलका और जिला स्तर पर भी प्रदर्शन कर लोकतंत्र को बचाने के लिए कदम उठाएंगे। बैठक के बाद कार्यकर्ता कुरुक्षेत्र सीएम आवास घेराव के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

रिंपी फौगाट ने कहा कि जैसे ही केंद्र सरकार की पोल आम जनता के सामने खुलना शुरू हुई तो सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग कर आवाज उठाने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सरकार ने इलेक्टोरल बॉन्ड घोटाला को छुपाने व लोगो का ध्यान दूसरी और करने के लिए ये खेल रचा है। बैठक में परमानंद, महिला जिला अध्यक्ष रोशनी देवी, सयुंक्त सचिव मंजू देवी व सुनीता देवी, नित्यानंद, अमर सिंह, आशीष चौहान, ओपी भगत, वेदपाल, डॉ. रामअवतार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed