फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Aadhati brothers accused of defrauding 138 people took refuge in religious places

Charkhi Dadri News: 138 लोगों से ठगी करने के आरोपी आढ़ती भाइयों ने धार्मिक स्थलों पर ली शरण

Sun, 14 Jan 2024 01:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 14 Jan 2024 01:22 PM IST
विज्ञापन
Aadhati brothers accused of defrauding 138 people took refuge in religious places
पुलिस गिरफ्त में ठगी के आरोपी आढ़ती भाई। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। झिंझर के 138 लोगों से 12.70 करोड़ की ठगी कर फरार हुए आढ़ती भाइयों ने पुलिस को गच्चा देने के लिए धार्मिक स्थानों पर शरण ली। वो कुछ दिन बाद ही जगह बदलते रहे, लेकिन आखिरकार पुलिस ने उन्हें बनारस से दबोच ही लिया। आठ दिन के रिमांड पर लिए गए दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है और रिमांड अवधि पूरी होने तक कई खुलासे होने की उम्मीद है।
बता दें कि आरोपी रामनिवास व सुरेश दिसंबर 2023 के पहले सप्ताह में परिवार समेत फरार हो गए थे। झिंझर के ग्रामीणों ने एसपी नितिका गहलोत से मुलाकात की थी। उन्होंने ग्रामीणों के रुपये लेकर परिवार समेत फरार होने वाले आढ़ती को गिरफ्तार कर उनसे रुपयों की बरामदगी कराने की मांग को लेकर शिकायत भी दी थी। उनकी शिकायत पर रामनिवास और सुरेश समेत परिवार के 12 सदस्यों पर केस दर्ज किया गया था। एसपी ने इस मामले में एक एसआईटी गठित की थी। टीम ने गहनता से जांच की तो आरोपी रामनिवास और सुरेश की लोकेशन वाराणसी की मिली। इसके तुरंत बाद टीम वाराणसी पहुंची और वहां से दोनों भाइयों को दबोच लिया। वीरवार शाम ही उन्हें कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर आठ दिन के रिमांड पर लिया गया था।
विज्ञापन

रिमांड अवधि के दौरान पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि पुलिस से बचने के लिए वो धार्मिक स्थलों पर छिपते रहे। पहले उन्होंने कुछ दिन हरिद्वार में गुजारे और इसके बाद वहां से वाराणसी पहुंच गए। वाराणसी छोड़ने की वो फिराक में थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस टीम ने उन्हें दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




- 39 दिन बाद 715 किलोमीटर दूर से हुई गिरफ्तार



आरोपी दोनों भाई लोगों से रुपये ठगने के बाद गत दो दिसंबर को फरार हुए थे। इसके बाद से उनका और परिवार के किसी सदस्य का सुराग नहीं लग पा रहा था। 39 दिन बाद पुलिस टीम ने उन्हें बनारस से काबू किया। 715 किलोमीटर की सफर कर पुलिस टीम उन्हें लेकर दादरी पहुंची।


- ब्याज के चक्कर में लोग देते थे रुपये

डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि झिंझर गांव के लोग पिछले कई सालों से आढ़ती के साथ लेन-देन करते थे। वो घर में आई नकदी ब्याज पर आढ़ती को दे देते थे। इतना ही नहींफसल बेचने से जो पैसे मिलते ग्रामीण उन्हें भी आढ़ती के पास ही जमा करवा देते थे। जिन 138 लोगाें से ठगी की गई है उनमें से 40 को पुलिस जांच में शामिल कर चुकी है।





- रिमांड अवधि के दौरान होगी रिकवरी



दोनों आरोपी भाइयों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर आठ दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड अवधि के दौरान उनसे बरामदगी होगी। इतना ही पुलिस उनकी मदद करने वालों के बारे में भी जानकारी हासिल करेगी। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से पता किया जाएगा कि वो फरार होने के बाद कहां-कहां रुके और लोगों के रुपयों का उन्होंने क्या किया ?

फोटो 23

पुलिस गिरफ्त में ठगी के आरोपी आढ़ती भाई। संवाद

महोदय जी, 12 जनवरी के संस्करण में प्रकाशित खबर की पीडीएफ लगाने का कष्ट करे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed