{"_id":"68150d8391c1f3396c083193","slug":"a-youth-was-attacked-with-a-rod-and-an-axe-case-registered-against-5-people-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-136295-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: युवक पर रॉड और कुल्हाड़ी से किया हमला, 5 पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: युवक पर रॉड और कुल्हाड़ी से किया हमला, 5 पर केस दर्ज
Fri, 02 May 2025 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 02 May 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
बाढड़ा। बाढड़ा उपमंडल के हुई गांव निवासी एक युवक पर पांच युवकों ने हमला कर दिया। घायल का आरोप है कि उस पर रॉड और कुल्हाड़ी से हमला किया गया। उसके बयान पर बाढड़ा थाना पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में आशीष ने बताया कि वह अनुसूचित जाति से संबंध रखता है। मजदूरी करता है। एक मई को शाम करीब 5:10 पर वह और गांव निवासी प्रदीप नाई की दुकान के सामने बाल की कटिंग करवाने के लिए खड़े थे। उसी समय कैंपर लेकर विकास भांजा व सतीश डालावास उसके पास आए और बातचीत करने लगे।
उसी दौरान मोटरसाइकिल पर ललित व नरेश उर्फ गोरिया अपने हाथ में कुल्हाड़ी व राॅड लेकर आए और उस पर हमला कर दिए। इसके बाद सीटू वहां आया और डंडे से हमला कर दिया। फिर पांचों ने उसके साथ मारपीट की और जातिसूचक शब्द भी कहे।
विज्ञापन
उस दौरान उसका दोस्त प्रदीप मौके से अपना बचाव कर भागने में कामयाब रहा और हमलावर उसे बस अड्डे के पास छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने आशीष के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।