फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   A young man from Jagrambas, who had gone to England to pursue an MBA, was murdered

Charkhi Dadri News: इंग्लैंड में एमबीए करने गए जगरामबास के युवक की हत्या, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Sat, 29 Nov 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 29 Nov 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
A young man from Jagrambas, who had gone to England to pursue an MBA, was murdered
विजय। फाइल फोटो। - फोटो : 1
बाढड़ा। बाढड़ा उपमंडल के गांव जगरामबास से स्टडी वीजा पर इंग्लैंड गए युवक की यूनिवर्सिटी से लौटते समय बर्मिंघम शहर में गत सोमवार को हत्या करने का मामला सामने आया है। वहां की पुलिस ने हत्या के आरोप में भारत के पांच युवकों को हिरासत में लिया है। शव का पोस्टमार्टम हो चुका है और रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई होगी। वहीं घटना की जानकारी मिलने से गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

गांव जगरामबास निवासी पूर्व सैनिक सुरेंद्र सिंह का 27 वर्षीय बेटा विजय कुमार ने एक्साइज विभाग में निरीक्षक के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृति ली थी और उसके बाद वह एमबीए की पढ़ाई करने के लिए इंग्लैंड के बर्मिंघम शहर में गया था। करीब 10 दिन पहले ही विजय ने भारतीय सेना में तैनात अपने बड़े भाई रवि से वीडियो कॉल पर बात की थी। तब उसने बताया था कि जनवरी में पढ़ाई पूरी करने के बाद फरवरी में घर आएगा, लेकिन बुधवार देर शाम लंदन पुलिस की ओर से उन्हें सूचना मिली कि सोमवार को विजय की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

पांच भारतीय युवकों को हिरासत में लेने की सूचना : बताया जा रहा है कि इस मामले में लंदन पुलिस ने पांच भारतीय मूल के युवकों को हिरासत में लिया है। जिनका संबंध कुरुक्षेत्र, सहारनपुर और दिल्ली से बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि विजय का शव भारत पहुंचने में 10 दिन का समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed