फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   A young man died after falling from a moving tractor between Jhojhu and Kaliyana

Charkhi Dadri News: झोझू-कलियाणा के बीच चलते ट्रैक्टर से नीचे गिरने से युवक की मौत

Fri, 13 Feb 2026 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 13 Feb 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
A young man died after falling from a moving tractor between Jhojhu and Kaliyana
झोझू कलां। बाढड़ा से दादरी आते समय झोझू कलां व गांव कलियाणा के बीच वीरवार देर रात ट्रैक्टर से गिरने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक 35 वर्षीय अभिषेक बाढड़ा का रहने वाला था। हादसा उस समय हुआ जब अभिषेक और चालक ट्रैक्टर में लकड़ियां लेकर दादरी में बेचने के लिए आ रहे थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अभिषेक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। वीरवार देर रात को वह तथा एक अन्य व्यक्ति ट्रैक्टर में लकड़ियां लेकर दादरी की तरफ आ रहे थे। इस दौरान अभिषेक ट्रैक्टर पर चालक के साइड वाली जगह पर बैठा हुआ था। जब वे झोझू कलां से कलियाणा के बीच पहुंचे तो अचानक अभिषेक संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए दादरी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पाकर झोझू कलां थाना पुलिस व मृतक के परिजन भी अस्पताल में पहुंचे। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल जयवीर ने बताया कि मृतक के भाई सतीश के बयान के आधार पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई अमल में लाई गई है। परिजनों ने बताया कि मृतक अभिषेक तीन बच्चों का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed