फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   A young man died after being hit by a train, his identity could not be ascertained

Charkhi Dadri News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, नहीं हो सकी पहचान

Fri, 03 Apr 2026 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 03 Apr 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
A young man died after being hit by a train, his identity could not be ascertained
चरखी दादरी। दादरी-रेवाड़ी रेल ट्रैक पर कोसली व सुधराना रेलवे स्टेशन के बीच शुक्रवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। शव को शिनाख्त के लिए दादरी नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है।
विज्ञापन

दादरी राजकीय रेलवे पुलिस जीआरपी चौकी को शुक्रवार सुबह करीब 10.40 बजे सूचना मिली कि कोसली व सुधराना रेलवे स्टेशन के बीच ट्रैक पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जिस पर जीआरपी चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इस दौरान पता चला कि उसकी मौत रेवाड़ी-बठिंडा ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। मृतक के पास से पहचान लायक कोई भी दस्तावेज नहीं मिल सका। जिसके बाद टीम ने शव को नागरिक अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे एएसआई बिक्रम सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष है और उसने नीली जींस व सफेद, सलेटी व काले रंग की शर्ट पहनी हुई है। उन्होंने बताया कि पहचान के लिए आसपास के जिलों में भी संपर्क किया जा रहा है। तब तक शव को 72 घंटों के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed