फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   A UMC made in 10th class English paper, three teachers relieved

Charkhi Dadri News: 10वीं कक्षा के अंग्रेजी के पेपर में बना एक यूएमसी, तीन शिक्षक किए रिलीव

Tue, 07 Mar 2023 07:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 07 Mar 2023 07:34 AM IST
विज्ञापन
A UMC made in 10th class English paper, three teachers relieved
चरखी दादरी। शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा के अंग्रेजी विषय के पेपर में एक छात्र को बोर्ड फ्लाइंग ने नकल करते पकड़ा है। छात्र का यूएमसी बनाया गया है। इतना ही नहीं जिला के दो परीक्षा केंद्रों से तीन शिक्षकों को डयूटी में कोताही बरतने पर रिलीव किया गया है। सोमवार को 25 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा आयोजित की गई।
विज्ञापन

परीक्षा दोपहर बाद साढ़े बारह बजे शुरू हुई। परीक्षा शुरू होते ही प्रशासन, शिक्षा विभाग व बोर्ड की अलग अलग फ्लाइंग ने केंद्रों का निरीक्षण शुरू कर दिया। बोर्ड की प्रश्नपत्र फ्लाइंग इंचार्ज विद्या सागर गेरा ने बताया कि उनकी टीम में शामिल रविंद्र सिंह तंवर व नरेश कुमार ने गांव मिसरी, सांवड़, बौंदकलां रॉयल स्कूल, बौंदकलां आदर्श स्कूल व रानीला परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इंचार्ज विद्या सागर गेरा ने बताया कि शिक्षा बोर्ड की स्पेशल चेयरमैन फ्लाइंग ने राजकीय स्कूल मोरवाला परीक्षा केंद्र में एक नकलची को पकड़ा। इस छात्र का यूएमसी बनाया गया है। इस केंद्र में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप भी देखने में आया। फ्लाइंग इंचार्ज विद्या सागर गेरा ने बताया कि सोमवार को तीन शिक्षकों को ड्यूटी में कोताही बरतने पर कार्यभार से मुक्त कर दिया गया है। इन शिक्षकों में बौंदकलां महाराणा प्रताप परीक्षा केंद्र से राजन देवी, रानीला कन्या स्कूल परीक्षा केंद्र से सुरेश कुुमार व लेक्चरर प्रदीप के नाम शामिल हैं। गेरा ने बताया कि बोर्ड के अलावा डीसी, एसडीएम, डीईओ की फ्लाइंग ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed