{"_id":"69d15ca1986cef078a0ad515","slug":"a-tractor-trolley-loaded-with-wood-was-seized-and-the-forest-department-began-investigating-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-153526-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: लकड़ियों से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली पकड़ी, जांच में जुटा वन विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: लकड़ियों से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली पकड़ी, जांच में जुटा वन विभाग
Sun, 05 Apr 2026 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
वन विभाग कार्यालय परिसर में खड़ी लकड़ियों से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली।
चरखी दादरी। दादरी वन विभाग की टीम ने शुक्रवार रात को गांव रामनगर के समीप से पेड़ की लकड़ियों से भरे एक ट्रैक्टर-ट्राॅली को काबू किया है। विभाग ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को वन विभाग की टीम को गांव रामनगर के समीप पेड़ की लकड़ियों से भरे ट्रैक्टर-ट्राॅली की सूचना मिली थी। इस पर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ की लकड़ियों से भरे ट्रैक्टर को काबू किया। इसके बाद टीम उक्त वाहन को लेकर कार्यालय में पहुंची।
वाहन में दो से तीन पेड़ों की लकड़ियां भरे होने का अनुमान है। टीम द्वारा इस मामले में जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि शनिवार व रविवार को अवकाश होने के कारण कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। सोमवार को इस मामले की गहनता से जांच की जाएगी। उसके आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।